शिल्पा ने धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत

गणेश चतुर्थी के मौके पर जहां देशभर मैं धूम है. वहीं बॉलीवुड़ सितारे भी कहां पीछे रहते हैं. बप्पा के स्वागत मैं फ़िल्मी सितारे भी जुट जाते हैं। राज कुंदरा और शिल्पा शेट्टी भी अपने घर पर गणपति का स्वागत जोरों शोरों के साथ करते दिखाई दिये. नाचते गाते दोनों बप्पा को अपने घर लेकर आये।

शिल्पा की तस्वीरों मैं काफी खुश दिखाई दे रहीं हैं. साथ ही शिल्पा गुलाबी रंग के सूट मैं बेहद ही ख़ूबसूरत लग रही हैं वहीं राज कुंदरा भी सफेद कुर्ता पहने दिखे।

तस्वीरों  मैं राज अपने बेटे के साथ भी दिखाई दिये. परिवार मैं बप्पा का स्वागत खुशी उल्लास के साथ दोनों ने किया. बता दें कि देशभर में खास तौर पर महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी भगवान गणेश का जन्मदिन होता है।इस मौके पर भक्त गणपति बप्पा को प्रेम व सत्कार से अपने घर लेकर आते हैं।

ये पर्व 10 दिन तक चलता है। इसके बाद 10वें दिन यानी कि अनंत चतर्दशी को नाच गाने के साथ गणपति को विदा किया जाता है।