ये हैं हॉट समर सीजन के ट्रेंडी कूल कलर्स

अक्सर लड़कियाँ चाहे वे कॉलेज़ गॉइंग हों या ऑफिस में वर्क करती हों ट्रेंडी फैशन को फॉलो करना पसंद करती है। इसी चलते फैशन ट्रेंड के लिए वे अक्सर कभी यू ट्यूब विडियो तो कभी अखबारों, मैग्जीनों में फैशन रिलेटेड आर्टकिल को यहाँ-वहाँ अक्सर ढूंढ़ती रहती है। और ऐसा हो भी क्यूं ना आखिर यह ट्रेंडी फैशन लुक ही है जो इस हॉट गर्मी के सीज़न में कूल दिखने का काम करता है। फैशन में चलते ट्रेंड को फॉलो करना केवल लड़कियों को ही पसंद नहीं होता अक्सर लड़के भी चलते ट्रेंड को फॉलो कर टशन जमाने में कम नहीं होते। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि जून के इस हॉट समर सीज़न के कुछ कूल कलर-

बॉलिवुड पर छाया ग्रीन का जादूः सीजन का कौन सा कलर फैशन में है इसकी जानकारी हमें और कहीं नहीं से तो बॉलिवुड सितारों से तो मिल ही जाती है। अक्सर बॉलिवुड सितारों को चलते ट्रेंड को फॉलो करने में अव्वल दर्जे पर समझा जाता है। बॉलिवुड सितारे अपनी ट्रेंडी लुक की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते।

View this post on Instagram

🦄

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

अभी हाल ही में बॉलिवुड दीवा ग्रीन कलर में अलग अलग मौकों पर टशन जमाते दिखे। इसमें फैशन आइकन सोनम कपूर की तस्वीरें सामने आईं।

View this post on Instagram

NEON… (tap for credits)

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

बात अगर बॉलिवुड की हॉट स्टार मलाइका अरोरा की करें तो उन्हें अक्सर फैशन क्वीन का टैग दिया जाता है। अपने स्टाइलिश लुक से मलाइका हर किसी का मन मोह ही लेती हैं। मलाइका ने हाल ही में अपनी नियॉन ग्रीन सूट पहने एक हॉट तस्वीर को फैंस के साथ अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।

मलाइका की इस तस्वीर को फैंस के ढ़ेर सारे लाइक्स भी मिल रहे हैं।

View this post on Instagram

Green for Today ❤❤❤ #danceindiadance

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

वहीं दूसरी ओर बॉलिवुड की बेबो यानि करीना कपूर भी अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं। करीना ने भी ग्रीन कलर को अपना, अपने ग्रीनरी लुक का जादू फैंस पर चलाया।

बॉलिवुड की ऑल टाइम फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी ग्रीन कलर को खुद पर आज़माते हुए फैंस के साथ अपने सोशल मीडिया अकांउट पर तस्वीर शेयर की।

Image result for JANHVI KAPOOR IN NEON

 

इसके अलावा न्यू जेनेऱश की हॉट और टैलेंटेड एक्ट्रेस माने जाने वालीं आलिया, जान्हवी भी ग्रीन कलर को इस सीजन पहन चलते ट्रेंड को फॉलो करने में आगे रहे।

बॉलिवुड एक्टर की बात करें तो रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना पर भी ग्रीन कलर ने अपना जादू चलाया।

इन दोनों एक्टर्स की भी ग्रीन कलर के कपड़ों में तस्वीरें आई हैं।

बेबी पिंक है गर्ल्स का ऑल टाइम फेवरेटः वैसे तो लड़कियों को पिंक कलर से खासा प्यार होता है और इस कलर को वे हर मौके पर पहनना भी पसंद करती हैं। वहीं पिंक इस हॉट समर सीज़न का कूल कलर इन दिनों बना हुआ है।

View this post on Instagram

👄

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

यंग एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में अभी पिंक कलर के सूट-पैंट को बिना शर्ट के साथ पहने एक फैशन इवेंट में नज़र आय़ीं। यहाँ जान्हवी के हॉट पिंक लुक ने काफी तारीफें बटोरीं। वहीं जान्हवी की कज़न सोनम कपूर की भी सोशल मीडिया में पिंक कलर ड्रेस में कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की गयीं।

हाल ही में रिलीज़ हुई शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह की हिरोइन कियारा आडवाणी भी पिंक ड्रेस में खूबसूरत नज़र आयीं।

View this post on Instagram

@fhmindia @avigowariker @makeupbylekha @hot.hair.balloon

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

जहाँ पिंक को अलग अलग तरह से आजमाया जा रहा है मलाइका अरोरा पिंक कलर को स्नीकर में पहन टशन जमाती दिखीं।

रेड हॉट लेडीः रेड कलर को भी इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। अपने स्लिम-ड्रिम लुक से फैंस के दिलों पर राज़ करने वाली शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में रेड कलर के ड्रेस में अपनी हॉट तस्वीर को फैंस के साथ शेयर किया। इसके अलावा कैटरीना का रेड हॉट लुक पिछले दिनों चर्चा में रहा।

पिछले दिनों सारा अलि खान रेड हॉट लुक भी चर्चा में रहा था।

ये थे इस हॉट समर सीजन के कुछ फैशनेबल कलर जिनको पहन बालिवुड सितारे टशन दिखा रहे हैं। तो आप किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं आप भी इन कलर्स को अपनाइये और बन जाइये ट्रेंडी फैशन फॉलोअर।

 

1 Comment

Comments are closed.