इन दिनों बॉलिवुड गलियारों में यंग क्यूट कपल सारा अलि खान और कार्तिक आर्यन के चर्चे ही चारों ओर हो रहे हैं। इस क्यूट कपल के देर-सबेर कोई ना कोई तस्वीरें या विडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो ही जाती हैं।

इस क्यूट कपल की जोड़ी को फैंस द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। इन दिनों सारा अलि खान और कार्तिक आर्यन इम्तियाज़ अलि के डायरेक्शन में बन रही फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग में बिज़ी हैं।

बता दें इम्तियाज़ अलि के डायरेक्शन में बन रही फिल्म की शूटिंग के लिए यह क्यूट कपल हिमाचल में शिमला की ठंडी वादियों में टीम के साथ पहुंचे हुए हैं।
जहाँ आए दिनों सारा और कार्तिक की केमिस्ट्री की तस्वीरे, विडियो फैंस के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अभी हाल ही में सारा कार्तिक के साथ हिमाचल की सड़कों पर स्पॉट हुए थी। इन दोनों ही न्यूकमर एक्टर्स ने अपने मुंह भी ढ़क रखे थे ताकि लोग इन्हें पहचान ना सकें। वहीं फिर अब सारा-कार्तिक की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
यह खूबसूरत तस्वीरें कार्तिक आर्यन और सारा के फैंस क्लब इंस्टाग्राम अकांउट से पोस्ट की गयी हैं। बता दें हिमाचल की खूबसूरत वादियों में यह क्यूट कपल इन तस्वीरों में हिमाचली लिबास में नज़र आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BzDuqeGBjQX/
हिमाचली लिबास पहने सारा-कार्तिक ने सिर पर हिमाचली टोपी भी पहनी है। जब से सोशल मीडिया पर इस क्यूट कपल की यह तस्वीरें पोस्ट हुई हैं फैंस के लाइक्स की भरमार तस्वीरों पर हो रही है।
वैसे तो कार्तिक-सारा की तस्वीरें और विडियोज़ लवआज कल 2 की शूटिंग के दौरान आती ही रहती हैं। लेकिन इस बार हिमाचली लिबास पहने कार्तिक- सारा की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। इस कपल की एक ओर तस्वीर की बात करें तो इसमें सारा ने नियॉन ग्रीन कलर का टॉप वियर किया है और कार्तिक हाथ में कॉफी का कप लिए साथ बैठे हैं।
https://www.instagram.com/p/BzEDK6rBjlO/
इस तस्वीर को भी फैन्स पसंद कर रहे हैं दरअसल इस तस्वीर में सारा ने कार्तिक के कंधे पर सर रखकर एक क्यूट सी स्माइल के साथ पोज़ दिया है। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्सर सारा-कार्तिक मस्ती के लिए निकल पड़ते हैं। और फैंस के लिए खूसबूरत तस्वीरों को बेस्ट मूमेंट मेमोरी के तौर पर ले आते हैं।

बता दें फिल्म केदारनाथ से बॉलिवुड में एंट्री करने वाली सारा का रिय़ल लाइफ क्रश कार्तिक आर्यन हैं। यह बात सारा ने खुद एक टॉक शॉ के दौरान जगजाहिर की थी। तभी से सारा के फैंस कार्तिक के साथ उनकी जोड़ी को कल्पनाओं में ही पसंद कर रहे थे। और अब अपने बिंदास और क्यूट अंदाज़ के लिए फेमस सारा अलि खान कार्तिक के साथ फैंस को लवआज कल 2 फिल्म में नज़र आयेंगी।

बता दें सारा-कार्तिक की क्यूट जोड़ी का ट्रेलर तो फैंस उनके विडियो-तस्वीरों से देखते ही आए हैं।

जल्द ही यह जोड़ी फैंस को सिल्वर स्क्रीन पर भी अपने जलवे बिखरती नज़र आएगी। इम्तियाज़ अलि के डायरेक्शन में बन रही फिल्म लवआज कल 2 अगले साल यानि 2020 में रिलीज़ होगी। तब तक तो फैंस को इस कपल को स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार दिल थाम कर करना ही होगा।
👍👌