आज कल का हर युवा अपने फोन से चिपका रहता है। हर घर में पैरेंट्स की यही शिकायत बच्चों से रहती है कि बच्चे फोन को सारा दिन इस्तेमाल करते हैं।
![]()
पर ऐसा हो भी कैसे ना? आज कल के स्मार्ट फोन इतने स्मार्ट जो हैं, जिनमें हमें म्यूज़िक, पिक्चर्स, विडियोज़, शॉपिंग, मूवी सब चीजों की सुविधा एक ही गैज़ेट में मिल जाती है। अब अगर आप को भी अपने मोबाइल फोन से अत्यधिक प्रेम है तो यह आर्टिकल आप के लिए ही है।
![]()
अधिकतर युवा अपने स्मार्ट फोन का इस्तेमाल पिक्चर्स, विडियोज़, गूगल सर्च और ज्यादा से ज्यादा म्यूज़िक सुनने के लिए ही करते हैं।
![]()
लेकिन आज कल स्मार्ट फोन के लिए एक से बढ़ कर एक एप्स आ गई हैं जिनका इस्तेमाल कर आप ऑनलाइन शॉपिंग, कैब- फ्लाइट बुकिंग, मनी ट्रांसफर और बिल पे जैसे बड़े काम अब चुटकियों में घर पर आराम से बैठ कर लेते होगें। आपके इसी स्मार्ट ज्ञान को बढ़ाने के लिए हम आज आपको कुछ ऐसे यूज़फुल एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आप के लिए बड़े काम की होने वाली है। तो चलिए जानते हैं कुछ यूज़फुल एप्स के बारे मेः

अर्बन क्लैप लोकल सर्विसः यह एप एन्ड्रॉइड फोन यूज़र के लिए एक बेस्ट एप है। इस ऐप को आप गूगल प्ले से डॉउनलॉड कर सकते हैं। इस एप की खासियत यह है कि आपको इस एप में सारी सर्विसिस एक ही प्लैटफॉर्म पर मिल जाती हैं। इस एप में आपको सर्विस में प्लंबर, कार्पेन्टर, मेड, वेंडिग कैटरर्स, वेंडिग प्लानर, एसी रिपेयर, सैलून एट हॉम, होम ट्यूटर, डांस क्लासेस, गिटार क्लासेस, ड्रम क्लासेस, घर में सीसीटीवी की अरेंजमेंट्स और भी बहुत सी सुविधा इस एप में आसानी से मिल जाती है। इस एप के गूगल प्ले पर 1 मिलियन डॉनलोड्स हो चुके हैं। यह काफी यूज़फुल एप आप के लिए भी हो सकती है।

कैमस्कैनरः कैमस्कैनर आपके डॉकुमेंट्स को स्कैन करने के लिए एक बहुत ही अच्छी एप है। हमारे बहुत से काम आजकल अब ऑनलाइन ही होने लगे हैं। ऐसे में लंबी लाइनों से तो छुटकारा बहुत से कामों में मिला है। कैमस्कैनर हमें सुविधा देता है कि हम अपने डॉक्स को स्कैन कर उन्हें ऑनलाइन वर्क के लिए यूज़ में लाएं। इसलिए कैमस्कैनर एक यूजफुल एप आपके फोन के लिए हो सकती है।
![]()
स्पाई कैमरा औएस थ्रीः स्पाई कैमरा एप जैसा की एप के नाम से ही पता चल जाता है कि यह स्टिंग ऑपरेशन के लिए एक बेस्ट एप हो सकती है। इस एप की खासियत यह है कि अगर आप एक बार फोन की रिकॉडिंग खोल देते हैं औप फोन लॉक भी कर देते हैं तो यह फिर भी काम करेगा। फोन बिना ऑन किये ही सारी रिकॉडिंग करने की सुविधा आपको देता है। जागरुक नागरिक बनने की श्रेणी में यह एप आपकी मददगार हो सकती है। कहीं भी चल रहे गलत काम की रिकॉडिंग कर यह सबूत पेश करने के लिए यह एक अच्छी एप है।

प्रैक्टोः प्रैक्टो एक डॉक्टर कनसल्टिंग एप है। यह आपके स्मार्ट फोन में लोकेशन को इस्तेमाल कर आपको आस-पास के क्लीनिक का एड्रेस भी प्रोवाइड करता है। इसके साथ ही आपको इस एप में डॉक्टर्स को कंसल्ट करने की सुविधा भी इस प्लैटफॉर्म में मिल जाती है।

टैप्ज़ोः टैप्ज़ो एप आपको फूड, हॉटेल कैब,फ्लाइट ,बिल पे की सुविधा देता है। सबसे अच्छी इस एप की यह है कि जो इसे यूनिक बनाती है वह यह कि यहाँ आपको कैब बुक करना और भी आसान हो जाता है। टैप्ज़ो एप में ओला, उबर का प्राइज़ एक साथ मिल जाता है। जिससे आपको ओला, उबर अलग-अलग एप्स डॉउनलोड करने की जरूरत भी नहीं पड़ती और कैब भी आप रिज़ेनेबल प्राइज़ पर कम्पेयर कर बुक कर पाते हैं।

फ्लाई सोः अगर आप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं तो यह एप आपके काम की हो सकती है। इस एप में आपको फेसबुक, इंस्टाग्राम औऱ ट्वीटर तीनों एक ही प्लैटफॉर्म पर मिल जाते है।
ये थो कुछ यूजफुल एप्स जिनकी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए। अगर आप आगे भी चाहते हैं कि हम कुछ और यूज़फुल एप्स के आर्टिकल आपके लिए लेकर आए तों आर्टिकल के नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट पोस्ट करना ना भूलेँ।