हमारे द्वारा खाए गए खाने का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। यह तो हम बचपन से पढ़ते आए हैं कि खाना हमारे शरीर को एनर्जी देता है। पर यही खाना अगर पोषक तत्वों से भरपूर ना हो तो शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ स्वतः ही जन्म लेने लगती हैं।
![]()
इसलिए एक हेल्थी फूड डाइट की जरूरत तो लगभग हर इंसान को होती है लेकिन जो लोग पहले से किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए यह और भी जरूरी हो जाता है।

तो चलिए आज आपको बताते हैं कि यदि आप कोलेस्ट्रोल बढ़ने, हाई ब्लड प्रेशर, लॉ ब्लड प्रेशर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं तो आपको आपके खाने में क्या चीजें शामिल करनी चाहिए और किन चीजों को खाने में प्रयोग पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर, लॉ ब्लड प्रेशर जैसी दिल से जुड़ी बिमारियाँ आजकल हर दूसरे व्यक्ति में आम है। इन सब बीमारियों का मुख्य कारण हमारे द्वारा आहार में लिया गया अधूरा पोषण ही होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप एक हेल्थी डाइट को फॉलो कर इन बीमारियों से बच सकते हैं।
![]()
कोलेस्ट्रोलः बढ़ा हुआ कोलेस्ट्राल आज कल एक सामान्य सी बीमारी हर दूसरे व्यक्ति में मिल जाती है। इस का कारण दरअसल यह है कि रोज़ की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में हम अक्सर एक हेल्थी डाइट को भूल, फास्ट फूड या बाहर का तला खाना खाने के आदी हो जाते हैं। हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने लग गई है इस बात का पता तो कई बार हमें पता भी नहीं चलता और यह धीरे-धीरे हमें अंदर से बीमार करने लगता है।
![]()
कोलेस्ट्राल सबसे ज्यादा ह्द्य को रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में जम कर धमनियों के ब्लॉकेज का कारण बनता है। परिणामस्वरूप दिल की बीमारी या माइंड स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है औऱ व्यक्ति कभी-कबार तो हार्ट फेल होने की संभावना का भी शिकार हो जाता है।

इसलिए आपके शरीर में यदि कोलेस्ट्रोल की मात्रा यदि अधिक है तो सबसे पहले डीप फ्राइड औऱ नॉनवेज का खाने में प्रयोग कम से कम करें क्यों कि यह दोनों ही हमारे शरीर में कोलोस्ट्रोल की मात्रा को बढ़ाता है।

इसके अलावा मैदा, वसा युक्त आहार जैसे घी, बटर, डालडा, मीठी चीजें जैसे केक/पेस्ट्री या मिठाई, तले हुए स्नैक्स, सिगरेट और शराब का सेवन भी शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को बढाता है।
खाने में क्या शामिल करेः
![]()
लहसुन का पाए जाने वाले गुण शरीर में कोलोस्ट्रोल को घटाता है। इसके सेवन फायदेमंद रहता है।
![]()
पालक को अपनी हेल्दी डाइट की सब्जियों में ज़रूर शामिल करें इसमें पाया जाने वाला ग्लूटीन दिल से जुड़ी बीमारियों को शरीर में बढ़ने नहीं देता।
![]()
खाने में ऑलिव ऑयल यानि जैतून के तैल का प्रयोग भी शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है।

खट्टे फलों का सेवन भी आपके बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है। खट्टे फलों में पाया जाने वाला सेट्रिक एसिड कोलेस्ट्रोल को घटाने का काम करता है।

हाई ब्लड प्रेशरः हाई ब्लड प्रेशर भी दिल से जुड़ी एक बीमारी है जिससे हार्ट अटैक की संभावना बनी रहती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं तो आप अपनी डाइट में कैल्शियम, पौटेशियम और मैग्नेशियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
इन आहार में आप दूध, दाल, साबुत अनाज़, सोयाबीन, सूप, सलाद, नारियल पानी, लस्सी शामिल करें।

कौन सी सब्जियाँ हैं फायदेमंदः पालक, गोभी, बथुआ, कद्दू,, हरी सब्जियाँ, लौंकी, गाजर, टिंडे, नींबू, टमाटर, प्याज़ को सब्जियों में शामिल कर सकते हैं।
![]()
कौन से फल हैं फायदेमंदः मौसमी, अंगूर, अनार, पपीता, सेब, संतरा, अमरूद फायदेमंद हैं।

इसके अलावा वसा युक्त आहार का खाने में प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दें।

लॉ ब्ल्ड प्रेशर– यह भी दिल से जुड़ी बीमारी है जिमसें व्यक्ति थका हुआ महसूस करता है।

डाइट में क्या शामिल करेः प्रतिदिन खजूर खाने से लॉ ब्लड प्रेशर की समस्या से निज़ात पाया जा सकता है। इसके अलावा दूध में छुआरे उबालकर, दूध का सेवन करें। यह भी लॉ ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करता है।

गाजर और पालक का रस मिलाकर सेवन करना भी लॉ ब्लड के लिए फायदेमंद रहता है।

आँवले, सेब, गाजर का सेवन करें। अंकुरित अनाज व दालों का सेवन भी फायदेमंद है। बादाम वाले दूध का सेवन करें।