क्रिकेट का महाबैटल आज नम्बर 1 बनने की दौड़ के लिए खेला जा रहा है। आईसीसी वर्ल्डकप 2019 के महाबैटल की शुरूआत जहाँ 10 देशों की मेजबानी से हुआ था वहीं सेमीफाइनल में 4 दिग्गज देश अपना नाम पहले ही दर्ज करवा चुके हैं। गौरतलब है कि सेमीफाइनल में पहुँचे देशों में भारत का नाम भी द्वितीय स्थान पर दर्ज़ है।
अब तक के मैचों में अस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। जिसके चलते टीम ने पहले नम्बर पर अपना नाम दर्ज करवाया है। वहीं तीसरे स्थान पर इंग्लैंड व चौथे स्थान पर न्यूज़ीलैंड भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान औऱ बांग्लादेश के मैच में पाकिस्तान चमत्कारिक ढ़ंग से ही जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना सकता था, लेकिन जीत के बाद भी यह पाकिस्तान के लिए लगभग असंभव ही था।

जिसकी जगह न्यूजीलैंड ने चौथे स्थान की सीट सेमीफाइनल में पक्की कर ली थी। वहीं आज का मैच एक ओर भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है वहीं दूसरी ओर नम्बर 1 पर चल रही ऑस्ट्रेलिया का मैच साउथ अफ्रिका के साथ है।

यहाँ भले ही सेमीफाइनल में पहुँच चुकी दोनों ही टीमों का मुकाबला अलग-अलग टीमों से हो पर असल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही है। गौरतलब है कि नम्बर 1 पर चल रही ऑस्ट्रलिया के पास जीत के 14 पॉइंट्स अब तक हैं वहीं भारत की क्रिकेट टीम 13 पॉइंट्स के साथ नम्बर 2 पर है। आज का ही मैच असल मायनों में क्रिकेट की सभी टीमों में, दिग्गज टीम का फैसला करेगा।

यदि आज भारत, श्रीलंका के साथ हो रहे मैच में जीत हासिल कर लेता है तो 15 पॉइंट्स के साथ भारत शीर्ष स्थान पर होगा। बशर्तें ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रिका के खिलाफ लड़ रहे मैच में हार जाए।

लेकिन अगर दोनों ही टीम आज के मैच में अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित कर लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया ही 16 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर होगा। बता दें एक मैच जीतने पर जीतने वाली टीम के खाते में 2 पॉइंट्स जुड़ जाते हैं।

वहीं आज का मैच ही तय करेगा कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किस टीम के साथ होगा। यदि भारत शीर्ष स्थान पर अपना नाम दर्ज करा लेता है तो सेमीफाइनल में उसका मुकाबला चौथे नम्बर पर चल रही न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम से होगा। लेकिन वहीं अगर भारत दूसरे स्थान पर ही बना रहता है तो उसका मुकाबला इंग्लैंड जिसे कि टॉप टीमों में गिना जाता है, से होगा।
यहाँ भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ मैच में फाइनल में पहुँचने का दबाव बढ़ जाएगा। गौरतलब है कि अब तक के मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम ने लगभग सभी मैचों में जीत ही हासिल की थी वहीं इंग्लैंड एक मात्र ऐसी टीम थी जिसने भारत को 31 रनों से मात दी थी। इंग्लैंड की बढ़िया बॉलिंग और फिल्डिंग में भारत के लिए रन बनाना पिछली बार लगभग मुश्किल हो गया था।

रोहित शर्मा के शतक जड़ने के बावजूद भी टीम मुश्किल से पूरे मैच में 1 छक्का लगा पाई थी। ऐसे में आज का मैच भारतीय टीम के साथ देश के लिए भी खास रहने वाला है।

देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम शीर्ष पर पहुँचने के लिए अपना कितना दमखम दिखा पाती है हालांकि श्रीलंका टीम ने टॉस जीत कर मैच में बैटिंग की मेज़बानी कर ही रहा है।