टीवी शो “शनि”,”राधे-कृष्णा”,” चंद्रशेखर आजाद” व 150 से भी ज्यादा एड फिल्म से बतौर कास्टिंग डायरेक्टर ख्याति प्राप्त कर चुके ऋषिक शर्मा ने अपना अगला कदम फिल्म निर्माण की ओर रखा है। बीते दिनों मायानगरी मुंबई के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाता से पूछे गए एक सवाल के जवाब में ऋषिक शर्मा ने बताया कि बतौर कास्टिंग डायरेक्टर पूरी फिल्म व टीवी इंडस्ट्री का मुझे भरपूर सहयोग व प्यार मिला।

जिसके कारण कम समय में मैं यहां तक पहुंच पाया मैं आगे फिल्म निर्माण के जरिए नए टैलेंट को मौका देता रहूंगा,कास्टिंग में मैं सिर्फ अभिनय जगत के कलाकारों को मौका देता था ।लेकिन फिल्म निर्माण के जरिए संगीतकार,गीतकार,गायक,लेखक अभिनेता व अभिनेत्री सभी को अपने आप को साबित करने का भरपूर मौका दूंगाl

फिल्म निर्माण में आने के सवाल पर ऋषिक ने पत्रकारों को बताया कि फिल्म इंडस्ट्री का यह स्वर्णिम दौर चल रहा है जहां आपके पास अपनी क्रिएटिविटी को दिखाने का दुनिया से रूबरू कराने का बहुत सारा प्लेटफॉर्म मौजूद है। जहां से नाम और दाम दोनों चीजें मिल रही है जबकि पहले ऐसा नहीं थाl ऋषिक ने बताया कि आज के दर्शक बदल गए हैं फिल्म सिर्फ अब मनोरंजन के लिए नहीं बन रहा है। उन्होंने अपनी सफलता के पीछे अपनी टीम का आभार भी व्यक्त किया जिनका निरंतर सहयोग उन्हें मिलता रहा हैl

ऋषिक अभी डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए लगातार छह फिल्मों का निर्माण करने जा रहे हैं जो जी5,नेटफ्लिक्स,अमेजॉन प्राइम जैसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगीl ज्ञात हो कि रितिक शर्मा की फिल्म “बॉलीवुड जिंदाबाद” बहुत जल्द रिलीज होने वाली है जिसका फिल्मांकन शिमला के मनमोहक वादियों में हुआ है, इस फिल्म का निर्माण जमुना पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है l इसके निर्माता विशंभर बारूस व सह निर्माता ऋषिक शर्मा हैl