चिलिचलाती धूप औऱ गर्मी के मौसम के बाद अब मौसम आ गया है बारिश का।

मॉनसून आने के साथ ही बारिश में छम-छम नाचने के मन हर किसी का करता है लेकिन यही बारिश जब अचानक आ जाए और आप इसके लिए तैयार ना हों तो मूड खराब करने का भी काम कर जाती है।
इस लिए अब जब मॉनसून आ ही गया तो बेहतर है कि हम भी इसे अपनी पूरी तैयारी के साथ इसका स्वागत करें। बारिश का मौसम दिल तो खुश कर ही देता है लेकिन क्या आप जानते है बारिश के साथ ही कई तरह की स्किन और हेयर प्रोबलम्स भी होने लगती हैं।
![]()
बारिश में बालों में रूसी और बाल टूटने की समस्या आम हो जाती है। इसके अलावा भी बहुत सारी दिक्कतें बारिश में आती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मॉनसून हैक्स ताकि आप भी बारिश के पूरे मज़े ले सके। तो चलिए जानते हैं क्या है मानसून से जुड़े हैक्सः

बालों की केयरः बालों की केयर इस मौसम में औऱ भी ज्यादा जरूरी हो जाती है। बारिश के पानी से बाल तो झड़ने लगते हैं ही साथ ही उनमें रुसी की दिक्कत भी आम हो जाती है।

इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप नारियल और एलोवेरा तेल से बालों की चंपी करें। नारियल और एलोवेरा तेल आपको बारिश के पूरे मज़े दिलाने में मदद करेगा। मार्केट में आप को ऐसे बहुत से अच्छे ब्रांड के तेल मिल जाऐंगे जो बालों में चिपचिपाहट की समस्या को भी दूर रखेगा।

मॉनसून में नो हैवी मेकअपः बारिश के मौसम में नमी बनी रहती है, जिससे स्किन में भी चिपचिपहाट महसूस होने लगती है। ज्यादा हैवी मैकअप इस मौसम में केकी लगता है, इसलिए बारिश के इस मौसम में लाइट औऱ वॉटर प्रूफ मैकअप के ऑपशन पर ही जाएं।

सही कपड़ों और फुटवियर का चुनाव जरूरीः इस मौसम में बारिश बिन बुलाए मेहमान की तरह ही होती है। इसलिए बारिश में भीगने से बहुत से लोग कपड़ों की वजह से झिझकते भी हैं। इसलिए बारिश के मौसम में लाइट कपड़ों की जगह हैवी कलर और प्रिंटेड कपड़ों का ही चुनाव करें।

साथ ही फुटवियर के मामले में खुले फुटवियर ही इस मौसम में पहने। जूतों को तो इस मौसम में ना ही कह दें क्योंकि बारिश में जूतों में पानी चले जाने की दिक्कत परेशान करती है।
डेनिम जींस को भी इस मौसम में बॉय-बॉय कर दें क्यों कि डेनिम गीले होने जल्दी से सुखता भी नहीं है और देर तक हैवी भी रहता है। इस लिए डार्क कलर के प्लोज़ो पैंट्स या डेनिम के अलावा दूसरे मैटिरियल की जींस पैंट ही कैरी करें।

बैग में रखें प्लास्टिक का ज़िप वाला बैगः बारिश के अचानक आने पर हमें अपने गैजेट्स के खराब होने चिंता सबसे ज्यादा रहती है। इसके लिए बारिश के इस मौसम में पॉलिबैग या प्लास्टिक का ज़िप वाला एक पाउच जरूर बैग में रखें। जरूरत पड़ने पर आप इस प्लास्टिक पाउच में गैजेट्स को सुरक्षित रख लें।
तो ये तो कुछ मॉनसून हैक्स जो हमने आपके साथ शेयर किये। आप इन मॉनसून हैक्स को जरूर फॉलो करें और बारिश के इस मौसम के पूरे मज़े लें।