रोहित की कप्तानी ने पाकिस्तान को पीछे पछाड़ा

जयपुर. एशिया कप का हाईवोल्टेज मुकाबला बुधवार को खेला गया था।  मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया । इस मैच में भारत ने पाकिस्तान की टीम को आठ विकेट से हराया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 163 रन बनाए थे। भारत ने यह लक्ष्य 29 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

गौरतलब है कि इस मैच के जीत के साथ ही भारतीय टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में सबसे उपर है। इसके साथ ही टीम इंडिया सुपर 4 में पहुंच गई है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच में एक रिकॉर्ड बना लिया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक रिकार्ड बनाया है।

24 घंटे के अंदर दो एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले जीतने की पहले भारतीय टीम ने हांगकांग को मैच में हराया था और उसके बाद अभी हाल के हाल भारतीय टीम ने पाकिस्तान को भी हरा दिया है|

बता दें कि भारत ने मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज की थी। हांगकांग को टीम इंडिया ने 26 रन से हराया ​था। इसके बाद टीम इंडिया ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला है और खेल में जीत अपने नाम की .  भारतीय टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया. भारत की जीत से खिलाडी किक्रेट प्रेमियों के दिलों को जीतने में एक बार फिर से कामयाब रहे।

टीम इंडिया इस बार कोहली के बिना इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए उतरी है। कोहली की जगह टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी गई है। रोहित शर्मा और शिखर धवन इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने दोनों मैचों में शानदार पारियां खेली है।