ऋतिक स्टारर ‘सुपर 30’ ने पहले दिन की कमाई से ही बॉक्सऑफिस पर मचाई धूम

बॉलिवुड में इन दिनों लगातार अच्छी कहानियों पर आधारित फिल्में बन रही हैं। असल कहानियों को पर्दे पर बेहतर निर्देशन और अभिनय के साथ दिखाना बॉलिवुड का खासा ट्रेंड बन गया है।

Image result for hrithik roshan images hd

बॉलिवुड के बेहतर और उम्दा अभिनेताओं का इस तरह की फिल्मों में होना यथार्थ पर आधारित इन फिल्मों को एक नई दिशा दे रहा है। इसी क्रम में ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 बीते शुक्रवार को रिलीज़ हुई।

Image result for super 30 HD POSTER

बॉलिवुड स्टार ऋतिक रोशन की सुपर 30 भी कमाई की नई ऊँचाइयों को छू रही है। बेहतर निर्देशन और दमदार कहानी के साथ फिल्म पहले दिन ही अच्छी कमाई कर चुकी है।

Image result for super 30 HD IMAGES

ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। बॉक्सऑफिस पर फिल्म हिट होने के पूरे आसार ही फिल्म की पहले दिन की कमाई से दिख रहे हैं। असली नायकों की कहानी फिल्मी पर्दे पर बेहतर निर्देशन और अभिनय के साथ दिखाने का बॉलिवुड का यह नया ट्रेंड दर्शकों की खूब वाहवाही बटोर रहा है।

Image result for CROWD FOR SUPER 30

इसी श्रेणी में ऋतिक रोशन की यह फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है। रितिक रोशन स्टारर सुपर 30,  विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी जाने माने गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है।

Image result for vikas bahl

इस फिल्म की कलेक्शन की बात करें तो बता दें कि फिल्म ने 10 करोड़ की कलेक्शन करने में कामियाबी हासिल की है। फिल्म की पहले दिन की कलेक्शन से ट्रेड एक्सपर्ट्स भी यह मान रहे हैं कि फिल्म के लिए 100 करोड़ का आँकड़ा कुछ ही दिनों में पार कर जाना कोई बड़ी बात नहीं होने वाली है।

Related image

बिहार के जाने माने गणितज्ञ आनंद कुमार असल जीवन में एक सुपर हीरो बन कर उभरे हैं। गौरतलब है कि आनंद कुमार ने सुपर 30 नाम के एक कोचिंग सेंटर की स्थापना गरीब बच्चों के लिए खोल, अच्चाई की एक नई मिशाल कायम की है। बॉलिवुड स्टार ऋतिक रोशन के पिता जाने माने फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन ने भी फिल्म की तारीफ की है।

Image result for CROWD FOR SUPER 30

पटना के आनंद कुमार जिनकी जीवनी पर फिल्म की कहानी आधारित है, ने गरीब बच्चों को मुफ्त में कोचिंग देकर आईएआईटी में उनका मार्ग प्रशस्त किया। एक डाकिया का बेटा होते हुए असल जीवन के इस सुपर हीरो ने गरीबी के कारण कैंब्रीज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के अवसर को गवाँ दिया था। जीवन में गरीबी होते हुए भी आनंद कुमार में पढ़ाई की एक अलग ललक थी।

Related image

उनकी तेज बुद्धि ने ही उन्हें स्टार टीचर बनने का अवसर दिया । लेकिन केवल पैंसे वाले बच्चों को ही पढ़ाने के काम के दौरान एक दिन उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ाना चाहिए। ऐसे गरीब बच्चे जिनमें पढ़ने की ललक होते हुए संसाधनों की कमी के चलते मंजिल तक ना पहुँच पाना, को ही आनंद ने अपनी सुपर 30 की टीम के लिए तैयार किया।

Image result for hrithik roshan with anand kumar

फिल्म में ऋतिक रोशन द्वारा आनंद कुमार का किरदार निभाया गया है। ऋतिक के अभिनय को दर्शकों की सराहना मिल रही हैं। फिल्म में ऋतिक की हिरोइन मृणाल ठाकुर हैं।