भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने पाकिस्तानी टीम को दी करारी हार

बुधवार को क्रिकेट के मैदान पर भारत ने  एशिया कप 2018 में  पाकिस्तान को हार का सामना कराया ही. इसके साथ ही महिला फुटबॉल में भी इंडियन टीम में पाकिस्तानी टीम  को बुरी तरह से हार का सामना कराया। हिंदुस्तान की अंडर-16 महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार  को खेले गए एएफसी अंडर-16 वुमेन चैम्पियनशिप क्वालीफायर के एक मुकाबले में पाक को 4-0 से शिकस्त दी। एमएफएफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकबाले में हिंदुस्तान के लिए अविका सिंह, सुनिता मुंडा व शिल्की देवी ने गोल दागे. जबकि पाकिस्तान  की गोलकीपर आयशा ने एक ऑन गोल किया।इस जीत के बाद भारत छह अंकों के साथ ग्रुप-बी में शीर्ष पर बना हुआ है। इंडियन टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीतने में सफल रही है।

पाकिस्तान  के खिलाफ खेले गये मैच में  अविका सिंह ने शुरुआत में  22वें मिनट में  गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलायी।  पहला गोल करने के बाद भी भारत ने विपक्षी पर लागातर दबाव बनाया । 41वें मिनट में गोलकीपर आयशा ने गलती की जिसके कारण उनकी टीम 0-2 से पछे हो गई । दूसरे हाफ में पाक का खेल थोड़ा बेहतर हुआ, लेकिन 82वें मिनट में सुनिता मुंडा व 88वें मिनट में शिल्की देवी ने गोल करते हुए हिंदुस्तान की 4-0 से जीत सुनिश्चित कर दी । भारत का  अगला मुकाबला शुक्रवार को मेजबान मंगोलिया से होग।

मैच से पहले टीम के कोच फर्मिन डीसूजा ने बोला  “भारतीय टीम ने हांगकांग को 6-1 से मात देकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है .व अब टीम अपने अगले बड़े मुकाबले के लिए तैयार है । ” कोच ने कहा, “हमारे लिए सभी मैच बराबर की अहमियत रखते हैं । हम अपने साथ पूरे देश की  उम्मीदें लेकर चलते हैं । इसलिए हम उन्हें निराश नहीं कर सकते. मैच के लिए हम  पूरी तरह से तैयार हैं।

बता दें कि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में मेजबान मंगोलिया से 8-0 से करारी हार  का सामना करना पड़ा था । इतना ही नहीं  पाकिस्तान को लाओस ने भी 3-0 से हराया था. भारतीय टीम इस समय अपने ग्रुप में पहले जगह पर है । कोच ने कहा कि यहां का मौसम टीम का इम्तिहान ले रहा है । उन्होंने कहा, “यहां का तापमान लगभग दो डिग्री का है, साथ ही यहां लगातार ठंडी हवाएं भी चल रही हैं । ऐसे मौसम में टीम की खिलाड़ियों को अपने आप को ढालना मुश्किल साबित हो रहा है ।