बॉलिवुड की हॉट, ऑल टाइम फिटनेस ब्यूटी शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर छायीं हुई हैं। बात शिल्पा शेट्टी की पतली कमर की हो, उनके कुकिंग टैलेंट की या उनकी ब्यूटी की वह दर्शकों की पसंद हमेशा बनी रहती हैं।

अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से अपनी अदाओं के जादू अपनी कुछ तस्वीरों में बिखेरती नज़र आयीं हैं। इन तस्वीरों को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। बता दें शिल्पा ने एक विडियो पोस्ट किया है जिसमें उनकी रेड कलर लॉन्ग गाउन ड्रेस हवा में उड़ती नज़र आ रही है।
गौरतलब है कि शिल्पा इन दिनों छुट्टियाँ मनाने परिवार के साथ यूरोप पहुँची हुई हैं। यूरोप में इन दिनों छुट्टियाँ मना रहीं शिल्पा परिवार के साथ खूब इन्जॉय कर रही हैं।
यूरोप में छुट्टियाँ बिता रही शिल्पा ने तस्वीरों के साथ क्रूज की एक विडियो भी फैंस के साथ शेयर की है। विडियो में दिख रहा है शिल्पा क्रूज पर ठंडी हवाओं के मज़े ले रही हैं और तभी उनकी रेड ड्रेस हवा में उड़ने लगती है। लेकिन तभी दूसरे ही पल शिल्पा ड्रेस को संभाल लेती हैं। इस विडियो में शिल्पा ने कैप्शन दिया है- ‘ये मेरा मर्लिन मुनरो मोमेंट है। इस विडियो को आखिर तक ज़रूर देखना, आपको पता चलेगा कि मैंने ऐसा क्यों कहा’।
सुपर डांसर चैप्टर 3 में बतौर जज की शूटिंग शिल्पा ने हाल ही में खत्म की है। जिसके बाद वह परिवार के साथ यूरोप छुट्टियाँ मनाने निकल पड़ी हैं।
यही नहीं इससे पहले भी बॉलिवुड की इस हसीन एक्ट्रेस ने पति राज कुंद्रा के साथ भी प्यार भरे कुछ पलों की एक विडियो फैंस के साथ शेयर की हैं। इन विडियो में राज और शिल्पा एक-दूसरे को किस करते नज़र आए।
इस विडियो में मज़ेदार बात यह रही कि शिल्पा ने इस विडियो को शेयर करने के साथ जुम्मा चुम्मा दे दे, अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ के गाने के बोल कैप्सन के लिए दिए।
इसके साथ ही एक अन्य तस्वीर में शिल्पा पति राज कुंद्रा और क्रिकेट महानायक सचिन तेंदुलकर के साथ भी अपनी एक तस्वीर शेयर की।
बता दें शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपने बेस्ट मूमेंट्स की तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलती है।

अपने अभिनय से बॉलिवुड में नाम कमाने वाली यह एक्ट्रेस काफी सालों से दर्शकों का पसंद बनी हुई हैं। शिल्पा ने बॉलिवुड की फिल्मों में काम करना तो लगभग बंद कर दिया है, वह 2014 में आई फिल्म सनी देवोल स्टारर ‘डिस्क्याँऊ’ में नज़र आयीं थी।

बॉलिवुड से दूरी बनाते हुए भी शिल्पा दर्शकों के बीच पॉपुलर बनी ही रहती हैं। फिटनेस की लिए जाने जाने वाली शिल्पा सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं।
इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भी शिल्पा ने अपनी योग करते एक बेहतरीन तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। इस तस्वीर को ही दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। वहीं शिल्पा के विषय में यह माना जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलिवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं।