पंजाबी गायक परमिश वर्मा अपनी आने वाली फिल्म सिंघम का प्रमोशन करने पहुँचे दिल्ली

पंजाबी गायक परमिश वर्मा और अभिनेत्री सोनम बाजवा अपनी आनेवाली पंजाबी फिल्म ‘सिंघम’ के प्रचार के सिलसिले में नई दिल्ली पहुंचे।
Related image
रोहित शेट्टी की हिट एक्शन फिल्म सिंघम (2011) के पंजाबी रीमेक का प्रमोशनल कार्यक्रम यहां के शांगरी-ला होटल में आयोजित किया गया था।
Image result for parmish bajwa sonam bajwa at delhi
बता दें कि नवनीत सिंह द्वारा निर्देशित और अजय देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज़ द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में परमिश वर्मा, सोनम बाजवा और करतार चीमा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होनेवाली है।
Related image
परमिश वर्मा ने कहा, ‘वह इसलिए बहुत खुश हैं क्योंकि इस फिल्म में उन्हें एक बेहतरीन किरदार निभाने का असवर मिला, जिसे पहले ही दर्शकों ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने फिल्म के लिए अजय देवगन के ट्वीट का भी जिक्र किया।’
Image result for parmish bajwa sonam bajwa at delhi
फिल्म के बारे में बताते हुए परमिश ने अपनी फिल्म में एक पंजाबी खलनायक के चरित्र के बारे में बताया, जो उनके सह-अभिनेता द्वारा निभाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा में यह भूमिका बहुत अलग होगी।
Image result for parmish verma singham
परमिश वर्मा ने यह भी कहा कि ‘जैसा कि हम सभी एक कॉप के गुणों को ईमानदारी से जानते हैं और वह अपने काम को सिद्धांतों और नैतिकता को जानने के साथ करता है, वही जब हम इन गुणों को पंजाबी चरित्र में डालते हैं, तो यह अधिक प्रतिबिंबित होगा।’