टेलीविजन में आने वाली सास-बहू की खट्टी-मिठ्ठी तकरार की कहानी हो या नायिका की विलन की साज़िश को नकाम करने की कहानी, आपको अपना बना ही लेती है। यही वजह है कि शॉ की टीआरपी ही यह करती है कि शॉ दर्शकों का कितना पसंदीदा रहा। तो चलिए आज आप को बताते हैं आपके पंसदीदा टेलीविज़न शॉ की टीआरपी की रैंटिग इस हफ्ते क्या रही-

कुंडली भाग्यः
जुलाई के तीसरे हफ्ते की टीआरपी में टीवी का सबसे ज्यादा पंसद किया जाने वाला शॉ एक बार फिर जीटीवी पर आने वाला कुंडली भाग्य 3.2 रेटिंग के साथ सबसे आगे रहा।

शॉ में श्रद्धा आर्या द्वारा निभाए जाने वाले किरदार प्रीता और धीरज धूपर द्वारा निभाए जाने वाले किरदार करन को एक साथ खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि यह शॉ हर हफ्ते अपनी टॉप फाइव में जगह बना ही लेता है। वहीं इस हफ्ते की रैटिंग में यह शॉ नम्बर वन पर रहा।

कुमकुम भाग्यः
कुंडली भाग्य के बाद जीटीवी पर ही आने वाले दूसरे शॉ कुमकुम भाग्य ने इस हफ्ते की रैटिंग ने दूसरा स्थान पाया है। यह शॉ भी दर्शकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है।

बता दें कुमकुम भाग्य शॉ को साल 2014 से चैनल पर प्रसारित किया जा रहा। लगभग 5 साल पूरे कर चुका यह शॉ दर्शकों की पहली पसंद बना रहता है।

शॉ में आने वाले उतार-चढ़ाव दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर पाने में हर बार सफल साबित होते हैं। कुमकुम भाग्य की कहानी को दर्शकों द्वारा पसंद किये जाने के चलते ही इसका दूसरा भाग कुंडली भाग्य लाने का निर्णय लिया गया था। कुमकुम भाग्य को 5 में से 3 रेटिंग इस हफ्ते मिली है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस के पॉपुलर शॉ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जुलाई के तीसरे हफ्ते की रैंटिग में तीसरे स्थान पर रहा। स्टार प्लस के इस शॉ को 2.7 रेटिंग मिली है। बता दें कार्तिक-नायरा की कहानी लिए इस शॉ की शुरूआत साल 2009 में हुई थी।

लगभग 10 साल पूरे कर चुके शॉ में जहाँ पहले अक्षरा(हीना खान द्वारा निभाया गया किरदार) की कहानी दर्शकों का दिल जीतती थी वहीं अब शॉ में अक्षरा की बेटी नायरा के जिंदगी के उतार-चढ़ान दर्शकों को मोह लेते हैं।

नच बलिए
हाल ही में शुरू हुए स्टार प्लस के शॉ नच बलिए सीज़न 9 की प्यार की नई जोड़ियाँ दर्शकों का दिल जीत पाने में कामियाब हुई है। इस डांस रिएलिटी शॉ में टीआरपी रेटिंग में अपनी टॉप फाइव में जगह बना ली है।

इस हफ्ते की रेटिंग के अनुसार शॉ को 2.7 रेटिंग के साथ चौथे स्थान मिला है।

शॉ में आने वाली दिलचस्प अतरंगी जोड़ियाँ इस बार दर्शकों को खूब पंसद आयी हैं वहीं शॉ का सुपरस्टार सलमान खान द्वारा निर्मित किये जाने पर यह दर्शकों की खास पसंद में शामिल रहा।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा
सब टीवी पर आने वाले शॉ तारक मेंहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर टॉप फाइव में अपनी जगह बना चुका है। अपने दर्शकों को गुदगुदाते हुए शॉ को 2.5 रैटिंग के साथ इस हफ्ते टॉप फाइव में जगह मिली है।