ऑस्कर में पहुंची फिल्म “विलेज रॉकस्टार”

साल ऑस्कर्स में बाकी फॉरेन लैंग्युएज कैटेगरी में आई फिल्मों में से भारत की ‘विलेज रॉकस्टार्स’ मुकाबला करेगी। भारत ने इस साल ऑस्कर्स के लिए नेशनल पुरस्कार पा चुकी असमिया फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स’ का चयन किया है।  फिल्म अपनी शानदार कहानी के लिए पहले ही कई  पुरस्कार  अपने नाम कर चुकी है। फिल्म की निर्देशक रीमा दास  विलेज रॉकस्टार के  ऑस्कर में पहुंचने से काफी खुश हैं।

बता दें कि  ‘विलेज रॉकस्टर्स’ की कहानी एक बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना एक बैंड बनाना चाहती है। बच्ची एक-एक कर रुपया जोड़ती है ताकि अपना गिटार खरीद सके। प्राकृतिक आपदा की तबाही के बाद उसको अपने  जीवन में किन- किन चुनौतीयों का सामना करना पड़ता है. इसी पर  फिल्म की कहानी अधारित है।

रीमा दास ने इस फिल्म को सिर्फ लिखा ही नहीं बल्कि वो फिल्म की  निर्माता और निर्देशक भी हैं। फिल्म को पहले ही कई अवॉर्ड मिल चुके हैं और अब उम्मीद लगाई जा रही है की 91वें ऑस्कर समारोह में ये धूम मचा देगी. और सबका दिल जीत लेने मैं कामयाब रहेगी।

फिल्म को इस साल अप्रैल में हुए 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट, बेस्ट लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट और बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला था। जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को गोल्डन गेटवे अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म इन इंडिया गोल्ड कैटेगरी, ऑक्सफॉम बेस्ट फिल्म फॉर जेंडर इक्योलिटी अवॉर्ज और यंग क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिला था। फिल्म क्रिटिक्स सर्किल ऑफ इंडिया ने इस फिल्म को 2017 की बेस्ट फिल्म चुना था। इसके अलावा ‘विलेज रॉकस्टर्स’ इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल इंडिया 2017, कॉर्क फिल्म फेस्टिवल, कायरो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिलिस, ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल और प्राग सिने अवॉर्ड्स 2018 में भी कई अवॉर्ड जीत चुकी है।