बॉलिवुड गलियारों में यंग कपल सारा अलि खान और कार्तिक आर्यन के प्यार के चर्चे लगातार बढ़ ही रहे हैं। पहले तो यह समझा जा रहा था कि चुलबुली सारा अलि खान का ही कार्तिक आर्य़न के लिए खासा प्यार उमड़ रहा है। लेकिन लव आज कल की शूटिंग के बाद कार्तिक भी सारा में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी रखने लगे हैं।
सारा – कार्तिक का साथ घूमना- मस्ती करना पिक्चर क्लिक करवाना भर शूटिंग के खाली समय का याराना लग रहा था। लेकिन अब तो लगता है कि कार्तिक-सारा का यह याराना रिश्ता जल्द ही इस क्यूट कपल द्वारा पब्लिक कर दिया जाएगा।

दरअसल नई खबर यह है कि कार्तिक आर्य़न अपना जरूरी काम कैंसिल कर सारा ने मिलने आ पहुंचे हैं। बता दें कि लव आज कल फिल्म की शूटिंग के दौरान यह क्यूट कपल कुछ ज्यादा ही नजदीक आ गए थे।

सारा-कार्तिक के रोमांटिक पिक्चर आए दिन खबरों की हेडलाइन में सुर्खियाँ बटोर रहे थे। वहीं हिमाचल में चल रही लव आज कल की शूंटिग के बाद यह क्यूट कपल अलग हो रहा था। सारा ने कार्तिक के लिए एक प्यार भरा पोस्ट भी अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया था।

वहीं शूटिंग खत्म होने के बाद भी सारा-कार्तिक एक दूसरे के लिए अपने बिज़ी शेड्यूल के बीच टाइम निकाल ही लेते हैं। अभी हाल ही कार्तिक आर्यन की सारा के लिए आशिकी इतनी परवान चढ़ी है कि वे सारा के लिए बॉलिवुड एक्ट्रेस कैटरिना तक को छोड़ आए।

हुआ दरअसल यूं कि इन दिनों कार्तिक आर्यन को बाली में एक शादी अटेंड करने पहुँचना था। इस शादी में कई बॉलिवुड सितारों को न्यौता मिला था। कार्तिक आर्यन यहाँ बॉलिवुड ब्यूटी कैट के साथ पहुंचे वाले थे।

लेकिन कार्तिक को सारा की इतनी याद सताई कि उन्होंने बाली में हो रही शादी को अटैंड करने की बजाय भारत में रहना बेहतर समझा। उन्होंने कैटरिना को छोड़ गर्लफ्रेंड सारा के साथ समय बिताने को तव्वजो दिया।

इसी के चलते कार्तिक के लास्ट मोमेंट पर शादी में जाने का प्लान कैंसल कर दिया। सारा के प्यार में कार्तिक ने कैटरिना को छोड़ यह साबित कर दिया है कि वे सैफ की लाड़ली के दीवाने हैं। पिछले दिनों चुलबुली सारा अलि का जन्मदिन का अवसर था।

तब भी कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म कुली नम्बर 1 की शूटिंग बीच में छोड़ सारा से मिलने बैंकॉक आ पहुंचे थे। वहीं सारा की मोहब्बत भी कार्तिक के लिए कुछ कम ना समझी जाए।

सारा भी पिछले दिनों कार्तिक को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुँची थीं। क्यूट कपल को इस बात की कोई फिक्र नहीं रहती कि वे कैमरे में एक साथ कैद हो जाएंगे तो बातें बनेंगी।

वे बेझिझक एक-दूसरे की आशिकी में डूबे प्यार के पलों को संजो रहे हैं।
यह माना जा रहा है कि जल्द ही सारा-कार्तिक परवान चढ़ती इस मोहब्बत पर ऑफिशिअल मोहर भी लगाने ही वाले हैं। तब तक क्यूट कपल के फैंस को दिल थाम कर इंतज़ार तो करना ही होगा।