बॉलिवुड के चॉकलेट ब्वॉय की इमेज पा चुके कार्तिक आर्यन लाखों लड़कियों के दिलों में राज़ करते हैं। फिर चाहे कार्तिक आर्यन की क्यूट सी स्माइल की बात हो या सारा के लिए उनके केयरिंग नेचर की।

हर बात में कार्तिक दर्शकों के दिलों में छा जाते हैं। अभी हाल ही में कार्तिक आर्यन ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बप्पा के साथ क्यूट सी स्लाइल देकर सुर्खियाँ बटोरी थीं।
वहीं एक बार फिर कार्तिक आर्यन का जादू चल पड़ा है। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म पति पत्नि और वो की शूटिंग में बिज़ी हैं। शूटिंग के दौरान चॉकलेट ब्वॉय अपनी मस्ती भरे अंदाज को कैमरे में कैद कर फैंस के साथ साझा कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिस में उनका फूडी नेचर दर्शकों का ध्यान तस्वीर की ओर खींच रहा है। बता दें इस तस्वीर में आर्यन फिल्म की शूटिंग प्लेस पर पिज्जा का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन फिल्म में नज़र आने वाले गेटअप में हैं। इस गेटअप की बात करें तो कार्तिक आर्य़न भोले-भाले पति की भूमिका में रहेंगे। उनकी पत्नी का किरदार फिल्म में बॉलिवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का रहेगा।

वहीं फिल्म की कहानी एक्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित रहेगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड का किरदार खूबसूरत अनन्या पांडे निभाऐंगी। इस तस्वीर की बात करें तो कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा करने के साथ इस पर कैप्शन भी लिखा है। तस्वीर के कैप्शन में आर्यन लिखते हैं कि-‘when patni wants foodie pati to look fit. thank you bhumi pednekar for sending pizzas. full on diet chal rahi hai lucknow mein#PatiPatniAurWoh’ गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन इन दिनों लखनऊ में शूटिंग में बिज़ी हैं। वहीं तस्वीर में दिखाए गए पिज्जा का श्रेय़ कार्तिक अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी भूमि को देते नज़र आए।

इस तस्वीर के बाद फैंस कार्तिक आर्यन को सुझाव देते नज़र आए कि वे ज्यादा ना खाएं व अपनी डाइट पर ध्यान दें। क्यों कि उनके फैंस उन्हें वैसा ही पसंद करते हैं जैसे वे हैं। यानि फैंस ने साफ तौर पर कह दिया है कि कार्तिक आर्यन का मोटा हो जाना उन्हें बिल्कुल भी रास नहीं आएगा।

बता दें कार्तिक आर्यन को चाहने वाले उनकी अटरैक्टिव बॉडी को लेकर भी उन्हें खासा पसंद करते हैं। पिछले दिनों कार्तिक आर्यन ने शर्टलैस तस्वीर से अपनी बॉडी तस्वीर में दिखाई थी। इस तस्वीर को भी ढ़ेरों लाइक्स व कमेंट्स मिले थे।
वहीं कार्तिक आर्यन सारा अलि खान के प्यार में दीवाने हैं यह बात भी बॉलिवुड गलियारों में काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है।

इसके साथ ही बताते चलें कि कार्तिक आर्यन पति पत्नि और वो फिल्म के बाद अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भुलभुलैया के अगले पार्ट में भी जल्द ही नज़र आएगें। पिछले दिनों कार्तिक आर्यन का अक्षय कुमार वाला भुलभुलैया लुक भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था।