नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने सामाजिक जुड़ाव की तरफ एक और कदम सफलतापूर्वक बढ़ाया, जैसाकि हम सभी को विदित है कि दिल्ली पुलिस द्वारा संचालित और संरक्षित ‘युवा प्रोजेक्ट‘ दिनों दिन युवाओं के कल्याण हेतु सफलतापूर्वक आगे बढ़ते हुये थाना लोधी कॉलोनी थाना के अधिकार छेत्र में 130 नये युवाओं को रोजगारोन्मुख Emergency Medical Technician Course में दाखिला करवा कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया।

इन सभी प्रशिक्षित युवाओं को अपना कार्य खत्म होते ही अच्छे अस्पतालों में रोजगार उपलब्ध होने की सम्भावना है, जिसके प्रयास में दिल्ली पुलिस निरंतर कार्यरत है। युवा कार्यक्रम की शुरुआत आज से दो वर्ष पूर्व हुई थी, जिसके द्वारा अनेक युवाओं को प्रिशिक्षित किया जा चुका है और प्रशिक्षण पाये हुये लगभग 70-75 प्रतिशत उम्मीदवार नौकरी एवं स्वरोजगार में लगे हुये हैं।

यह कार्यक्रम माननीय उपराज्यपाल दिल्ली के संरक्षण में और माननीय आयुक्त दिल्ली पुलिस की निरंतर निगरानी में चल रहा है। सभी युवा प्रोजेक्ट की निगरानी आयुक्त महोदय स्वयं करते हैं और आज इसके परिणाम से बेहद उत्साहित हैं।
आज इस अवसर पर 22वंे युवा स्किल सेंटर का उद्घाटन LG महोदय द्वारा किया गया, जबकी नये 130 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण में दाखिला किया गया है, माननीय उपराज्यपाल दिल्ली ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए दिल्ली पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

माननीय आयुक्त पुलिस ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुये कहा की जब वह LG महोदय और उन्होंने चर्चा में यह पाया की पढ़े-लिखे युवा अपराधिक गतिविधियों की और उन्मुख हो रहे हैं तो उन्होंने इस कार्यक्रम को शुरुआत करने की सोची जो की आज एक सफल रूप ले चुका है। ‘युवा प्रोजेक्ट’ दिल्ली पुलिस का एक फ्लैगशिप प्रोजेक्ट है, जो की एक बेहतर कुशल और समाजिक रूप से सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक और उपलब्धि हासिल करने हेतु तत्पर है। कौशल विकास योजना के अंतर्गत इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य मुख्यतः उन युवाओं को रोजगार योग्य बनाना है, जो school dropout है या फिर जिनके लिये अपराध की और आकर्षित होने की प्रबल संभावना है, या जो Crime Victims के परिवारों से है तथा मुख्यतः आर्धिक रूप से सम्पन्न नहीं हैं।

इस दिशा में बुधवार को लोधी कॉलोनी स्थित पुलिस स्टेशन में युवा कौशल प्रशिक्षण केंद का औपचारिक उद्घाटन दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल द्वारा किया गया, इस कौशल प्रशिक्षण केंद्र में IACT Education Pvt. Limited सहद्योगी है, जो की यहाँ पर Emergency Medical Technician Course में अभी तक कुल 130 उम्मीदवारों (45 लड़के और 85 लडकियां) का दाखिला भी सफलतापूर्वक हो चूका है, एवं प्रशिक्षण के बाद इनके लिये रोजगार उपलब्थ होने की सम्भावना है।

इससे पहले भी भूतकाल में युवा द्वारा विभिन्न विषयों पर लगभग 9000 से ज्यादा युवाओं को इस युवा प्रोजेक्ट में सम्मिलित कर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिसके द्वारा सफल उम्मीदवार विभिन्न कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर या स्वावलंबी होकर अपने जीवन का निर्वाह कर चुके हैं। युवा प्रोजेक्ट उन युवाओं के लिये जिनका झुकाव अपराध व असमाजिक कार्यकलाप की ओर था उनके लिये मिल का पत्थर साबित हुआ है।

समारोह में उपस्थित सभी सफल उम्मीदवारों ने इस कृतज्ञता के लिये सम्मान व्यक्त करते हुये Welcome और Thanks लिखे हुये Placards द्वारा मुख्य अतिथि, दिल्ली पुलिस इर NSDC के अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।