प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे हुए हैं। जहाँ पहले अमेरिका में हुआ ऐतिहासिक सांसकृतिक कार्यक्रम हाउडी मोदी सुर्खियों में रहा वहीं अब मोदी की इस अमेरिका यात्रा से एक बार फिर देश का गौरव जुड़ गया है।

अमेरिका दौरे के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल गोल कीपर अवार्ड से नवाज़ा गया है। भारतीय प्रधानमंत्री के स्वच्छता के प्रति विशेष मिशन को अब विश्व स्तर पर भी सराहा जा रहा है।

इसी सराहना को विश्व स्तर पर सम्मानित करते हुए प्रधानमंत्री को माक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के फाउंडर बिल गेट्स के हाथों इस विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अवार्ड मिलते ही देश के प्रधानमंत्री ने सम्मान का श्रेय देशवासियों को ही दिया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन करोड़ों भारतीयों का है, जिन्होंने इस अभियान में हिस्सा लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका में भव्य स्वागत के लिए हाउडी मोदी का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी शामिल हुए। स्वच्छता को मिशन मानते हुए लगातार देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए मोदी ने माना कि भारत जल्द ही स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा।

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में फिट इंडिया मूवमेंट में भी स्वच्छत भारत का नारा जन जन में दिया था।
अमेरिकी दौरे में प्रधानमंत्री जहाँ एक ओर विशेष सम्मान से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं वहीं उनकी कोशिश अमेरिका से भारत के दोस्ताने रिश्तों को मजबूती देना भी है।

यह इस दौरे का मूल उद्देश्य माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप भी भारत के लिए अपने दोस्ताने रिश्तों को मजबूत करने के पक्ष में है।
The USA Loves India! https://t.co/xlfnWafxpg
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 22, 2019
मोदी की विशेष छवि से प्रभावित होकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री को ‘फादर ऑफ इंडिया’ की संज्ञा से भी सम्मानित इस दौरान कर चुके हैं।

अब बात करते हैं प्रधानमंत्री मोदी को मिले विशेष सम्मान ग्लोबल गोल कीपर अवार्ड की-
Sanitation is a difficult issue to take on because there are no easy solutions. Tonight we recognized the progress India has made on this issue through its Swachh Bharat program, under the leadership of @narendramodi. https://t.co/liTmmHl7ap
— Bill Gates (@BillGates) September 25, 2019
बताते चलें कि साल 2015 में 193 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा बेहतर दुनिया बनाने के लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए गए। यह 17 लक्ष्य़ों की एक श्रेणी थी जिसे सभी देशों द्वारा साल 2030 तक प्राप्त किया जाना तय हुआ है।

इन लक्ष्यों में गरीबी हटाना, भूख मिटाना, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, लिंग समानता, साफ पानी और स्वच्छता, आर्थिक वृद्धि, शांति न्याय, बेहतर वातावरण, बेहतर उत्पादन, दीर्घकालिक विकास जैसे मूल तत्व शामिल किये गए थे। वहीं यदि किसी भी देश द्वारा यदि इस दिशा में एक भी तत्व के प्रति कुछ बेहतर कार्य किया जाए तो ग्लोबल गोल कीपर अवार्ड से सम्मान मिलना देशों द्वारा तय हुआ।

उसी क्रम में भारत के स्वच्छता मिशन को एक आधार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ग्लोबल गोल कीपर अवार्ड से सम्मानित हुए हैं। बता दें कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फांउनडेशन ने ही गोलकीपर्स अवार्ड की शुरूआत की थी।

वहीं पहला ग्लोबल गोल कीपर अवार्ड का पहला कार्यक्रम साल 2017 में हुआ था। माना जा रहा है देश के प्रधानमंत्री को बेहतर पृथ्वी बनाने के उद्देश्यों के तहत मिला यह सम्मान एक विशेष छवि उनकी विभिन्न देशों के समक्ष रखेगी।