छोटी पर्दे की नागिन फेम मौनी रॉय एक बार फिर अपनी अदाओं का जादू बिखरने के लिए तैयार हैं। लोगों के दिलों पर राज करते हुए मौनी रॉय ने बॉलिवुड में भी एंट्री पा ली है।
वहीं बॉलिवुड की यह ब्यूटी क्वीन दिवाली पर राजकुमार राव के साथ धमाकेदार अंदाज में दर्शकों के सामने होंगी। फेमस टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव और खूबूसरत मौनी रॉय की फिल्म ‘मेड इन चाइना’ आने वाली है।
दिवाली पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का पहला गाना दर्शकों के बीच आ चुका है। वहीं फिल्म का दूसरा गाना भी मौनी रॉय की हॉट अदाओं के साथ दर्शकों के बीच आ गया है। मौनी रॉय औऱ राजकुमार राव स्टारर फिल्म का दूसरा गाना ‘सनेडो’ है।
मेड इन चाइना का दूसरा गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। फिल्म के इस गाने को 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लाल साड़ी में मौनी रॉय इस गाने में अपनी अदाओं का जादू फिल्म के कोस्टार राजकुमार राव पर चलाती नजर आ रही हैं।
नवरात्री के पावन अवसर पर रिलीज किया गया फिल्म का गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। बड़े पर्दे पर अपनी ब्यूटी और हॉट अदाओं का चार्म बिखेरती मौनी रॉय इस गाने में बेहद खूब नजर आ रही हैं।
अपनी हॉट अदाओं के साथ मौनी रॉय ठुमके भी लगाती नजर आ रही हैं। फिल्म मेड इन चाइना जल्द ही दर्शकों के बीच होगी। बताते चलें कि फिल्म में टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव जुगाड़ू बिजनेसमैन की भूमिका में रहेंगे।

वे गुजराती बिजनेसमैन का किरदार फिल्म में निभाते नजर आऐंगे। फिल्म के इस नए गाने की बात करें तो सनेडो गाने को फेमस सिंगर मीका सिंह, निकिता गाँधी और बेनी दयाल ने अपनी आवाज़ दी है।

मौनी रॉय इस गाने में गुजराती लटके झटके भी लगाती नजर आ रही हैं। गाने में राजकुमार राव और मौनी रॉय की केमस्ट्री को बेहद पसंद किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि मौनी रॉय की हॉट अदाऐं बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती हैं।

फिल्म में महत्वपूर्ण किरदारों की बात करें तो राजकुमार राव, मौनी रॉय के साथ फिल्म में अमायरा दस्तूर का भी मुख्य किरदार रहेगा। इसके अलावा टैलेंटेड एक्टर बोमन ईरानी, परेश रावल और सुमित व्यास भी इस फिल्म में नजर आऐंगे।

फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच होंगी। बताते चलें कि फिल्म की हॉट स्टार मौनी रॉय इन दिनों काम से ब्रेक लेकर थाइलेंड में छुट्टियाँ मना रही हैं। हॉट ब्यूटी मौनी रॉय की हॉट तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया साइट्स पर छायी रहती हैं।
हाल ही में अपने वैकेशन के दौरान मौनी ने पिंक बिकनी में तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मौनी की हॉट अदाऐं दर्शकों को दीवाना बना रही हैं। बीते शनिवार को ही मौनी रॉय ने अपना 34वां जन्मदिन भी मनाया है।
दर्शकों के बीच विशेष पहचान बना चुकी मौनी रॉय की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। मौनी रॉय की इस फिल्म के लिए मौनी रॉय के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौनी रॉय औऱ राजकुमार की यह जोड़ी पहली बार ही साथ नजर आएगी।