फिल्म ‘सांड की आँख’ के प्रमोशन इवेंट में भूमि, तापसी पहुँची दिल्ली

अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अपनी आनेवाली बायोपिक फिल्म ‘सांड की आंख’ के प्रचार के लिए दिल्ली आईं। यहां के द इंपीरियल होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दोनों अभिनेत्रियों ने मीडिया के सामने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

Image result for sand ki aankh

फिल्म 25 अक्टूबर को सिल्वर स्क्रीन पर आएगी।

Related image
बता दें कि ‘सांड की आंख’ तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप, रिलायंस एंटरटेनमेंट और निधि परमार द्वारा निर्मित एक बायोपिक फिल्म है। फिल्म में भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू और प्रकाश झा मुख्य भूमिका में हैं। यह शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है।

Image result for sand ki aankh delhi promotion
मीडिया से बात करते हुए तापसी ने शूटिंग सेटों के अपने अनुभव के बारे में बताया, ‘मैंने अपनी मां को ‘सांड की आंख’ के सेट पर बुलाया, ताकि वह मुझे देख सकें कि मैं एक 60 वर्षीय महिला की तरह कैसे दिखती हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह भूमिका हमेशा मेरे दिल के करीब होगी, क्योंकि यह मेरे करियर में अब तक का सबसे बड़ा चैलेंज है।’

Image result for sand ki aankh delhi promotion
भूमि ने फिल्म के विषय के बारे में बताया, ‘फिल्म के पीछे का विचार यह दिखाना है कि इन दो महिलाओं ने इतनी मेहनत की है क्योंकि वे युवा थीं, और उन्होंने खुद को ठोस बनाया, जिसने उन्हें शूटिंग में उत्कृष्ट बनने में मदद की।’