बॉलिवुड टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी उनकी पॉल्युशन मास्क वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती है तो कभी जेठ के बर्थ डे पर उन्हें अलग अंदाज में विश करने की। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं।
पिछली फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग के बाद अब प्रियंका अपनी दूसरी फिल्म के लिए भारत में हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा राजधानी दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म ‘व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग में बिजी हैं।

बता दें इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव स्क्रीन शेयर करते दर्शकों को नजर आऐंगे। फिल्म ‘व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग के दौरान ही प्रियंका दिल्ली में खाने के अलग अलग जायकों का स्वाद लेती भी नज़र आ रही हैं।प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वह दिल्ली का जायका परखती हुई पान खाती नजर आ रही हैं।

अब प्रियंका ने दूसरी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की है। इस नयी तस्वीर में प्रियंका एक नई और अनोखी डिश का स्वाद ले रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका नोटों वाली चाट का जायका ले रही हैं।
इस अनोखी चाट में प्रियंका का चाट बाउल में 500 के नोट भी सजे हैं। इसलिए यह नोटों वाली चाट है। तस्वीर में प्रियंका ने कैप्शन भी दिया है- ‘मेरे खाने में कैश’। जिसके साथ प्रियंका ने दौलत चाट, ओनली इन इंडिया और दिल्ली स्टोरीज़ हैशटैग दिए हैं। इस तस्वीर ने प्रियंका चोपड़ा को चाहने वालों का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया है।

बता दें प्रियंका की इस नोटों वाली चाट में सजे नोट नकली है। प्रियंका की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता भी बढ़ गयी है। फैंस प्रियंका से कमेंट सेक्शन में पूछते नजर आए कि क्या चाट में सजे नोट खाने लायक है? अब प्रियंका के बाउल में सजे नोट खाने लायक हैं या नहीं यह तो प्रियंका ही बता सकती हैं।
बता दें प्रियंका की नोट वाली चाट की तस्वीर पर अब तक 1 मिलियन लोगों के लाइक मिल चुके हैं।
बात अगर पिछली तस्वीर की करें तो प्रियंका को मास्क वाली तस्वीर के लिए काफी ट्रोल किया गया था। गौरतलब है कि एक्ट्रेस अस्थमा से पीड़ित हैं। वहीं दिल्ली के प्रदूषण पर उनका कमेंट करना कई लोगों को बिल्कुल भी रास ना आया और उन्हें तीखे ताने सुने डाले।

बता दें अस्थमा से पीड़ित होने के बावजूद भी प्रियंका कुछ समय पहले पति निक के साथ फुर्सत के पलों में शिगार पीती नज़र आयी थीं। इसके लिए ट्रोलर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। वहीं अब जब राजधानी दिल्ली इन दिनों भारी प्रदूषण की चपेट में तो दिल्ली में शूटिंग होने के चलते प्रियंका ने प्रदूषण पर अपनी चिंता व्यक्त की थी। जहाँ से वह सीधे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयीं।

‘व्हाइट टाइगर’ प्रियंका की शादी के बाद दूसरी फिल्म है। हालांकि उनकी पहली फिल्म द स्काई इज़ पिंक बॉक्सऑफिस पर कुछ खास ना कर पायी देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका की यह फिल्म अपना क्या कमाल दिखा पाती है।