छोटे पर्दे की बड़ी अदाकारा निया शर्मा का हॉट शिज़लिंग अवतार एक बार फिर सुर्खियाँ बटोर रहा है। खूबसूरत निया आए दिन अपनी हॉट तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। निया के फैंस को भी बेसब्री से उनकी खूबसूरत तस्वीरों का इंतज़ार रहता है। हाल ही में निया ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
https://www.instagram.com/p/B3fUMmUluDm/
फैशन क्वीन निया शर्मा नित-नए प्रयोग अपने फैशन सेंस को डिफरेंट बनाने के लिए करती रहती हैं। यही वजह है कि हॉट निया की हर बार की तस्वीरें हर बार बेहद जुदा होती हैं। हाल ही में शेयर की गयी निय़ा की तस्वीर में वह रेड हॉट ड्रेस में नज़र आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B4sGnLYlM2r/
इस रेड हॉट अवतार में निया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस रेड कलर के गाउन ड्रेस में निया ने वाइट कलर के बूट्स शूज़ को टीम अप किया है। होठों पर रेड लिपस्टिक और आँखों में मशकारा व आईलाइनर का यह सिंपल लुक भी निया को बॉल्ड दिखा रहा है। निया की इन तस्वीरों को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लगातार फैंस से जुड़ी रहने वाली निया ने इससे पहले अपना ब्लैक लिपस्टिक लुक भी शेयर किया था। इन तस्वीरों में निया ने अपने ब्लैक लिपस्टिक लुक को ही फोकस में रखा।
https://www.instagram.com/p/B4lhxo3FyUa/
निया के इस डिफरेंट हॉट अवतार को फैंस के लाइक तो मिले लेकिन कुछ लोगों को निया का ब्लैक लिपस्टिक अवतार बिल्कुल ना भाया। इसके लिए निया को ट्रोलर्स से ट्रोल भी होना पड़ा।
सोशल मीडिया पर निया शर्मा के 2.4 मिलियन फॉलोअर हैं। उन्हें चाहने वालों को निया का हर अदांज बखूबी भाता है।
निया शर्मा को सोशल मीडिया क्वीन कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर ना सिर्फ वे अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं बल्कि अपने छोटे-बड़े खास पलों को भी दर्शकों के साथ साझा करती हैं। हाल ही में निया शर्मा दिवाली पार्टी के दौरान एक हादसे का शिकार हो गयी थीं। निया के लहंगे में दिये से आग लग गयी थी। इस बात का जिक्र भी निया ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर किया था।

बात अगर वर्कफ्रंट की करें तो बता दें कि निया इन दिनों जमाई राजा सीजन 2 में नज़र आ रही हैं। वे आए दिन रवि दूबे के साथ शूटिंग की क्लिपस और तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। एशिया की सबसे हॉट एक्ट्रेस में अपना नाम अपने हॉट अंदाज से शुमार कर चुकीं निया जल्द ही एकता कपूर के शॉ नागिन-4 के लिए कास्ट की जाएंगी।

गौरतलब है कि कलर्स टीवी के फेमस शॉ नागिन के सीजन 4 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं इस नए सीजन में नागिन के किरदार के लिए चर्चित चेहरे की तलाश शॉ मेकर्स को थी।

निया शर्मा का नाम नागिन किरदार के चर्चा में आते ही दर्शकों को अब निया के नए नागिन अवतार का भी दिल थाम कर इंतजार है। वहीं निया शर्मा ने भी फैंस को स्वीकृति देते हुए इस बात पर पक्की मोहर लगा दी है।