![]()
जल्द ही अजय देवगन सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म के दो नए पोस्टर रिलीज किये। आपको बता दें कि फ़िल्म का दूसरा ट्रेलर 16 दिसम्बर को रिलीज किया जायेगा।

हाल ही में फिल्म ‘तानाजी’ का पहला गाना ‘शंकरा रे शंकरा’ रिलीज करने के बाद दूसरा सॉन्ग ‘माय भवानी’ भी रिलीज कर दिया गया है. आप सभी को बता दें कि अजय देवगन ने फिल्म के इन दोनों पोस्टर को ट्विटर पर फैंस के बीच करते हुए कैप्शन में लिखा है “घमंड कर, युद्ध कर, युद्ध कर भयंकर।” दोनों ही पोस्टर में अजय और सैफ अली का दमदार लुक नजर आ रहा है।
बता दें कि अजय फिल्म में तानाजी मालुसरे का किरदार निभाते नजर आयेंगे, वहीं सैफ अली खान फिल्म में उदय भान के रोल में दिखाई देगें।

लबें अरसे के बाद इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल एक साथ दिखाई देंगे, जो कि इनके फैंस के लिये नये साल के तोहफे से कम नहीं होगा। ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए दर्शकों को 10 जनवरी तक का इंतजार करना होगा। अब देखना ये होगा कि ये फ़िल्म दर्शकों के दिलों पर कितना राज करती है।