नए साल के जश्न के साथ ठंड की सरसराती हवाऐं भी राजधानी दिल्ली का मौसम बयां कर रही हैं। जहाँ देश की आधी आबादी इस वक्त पहाड़ी इलाकों का रूख सफेद पड़ती बर्फ का आनंद उठाते हुए कर रही हैं, वहीं खाने के शौकीन भी इस मौसम के खाने के अलग-अलग ज़ायकों का आनंद बखूबी ले रहे हैं। आखिर अचानक आई तेज हवा – बारिश की बूंदों वाले इस मौसम में गर्म पकोड़ों और चाय की चुस्की का स्वाद लेना भला किस को नहीं भाता।

तो सिर्फ चाय की चुस्कियों के साथ पकोंड़ों का आनंद लेना भर ही कहाँ काफी है। तो चलिए आज आपको राजधानी दिल्ली के कुछ फेमस फूड स्टॉल्स के बारे में बताते हैं जहाँ स्वाद के चटकारे इस मौसम की शान को बरकरार रखते हुए आज भी लोगों के दिल में राज़ करते हैं।

वैसे तो राजधानी दिल्ली में खाने के स्वाद गली-गली में सजते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको बताऐंगे ऐसे फूड प्लेसेस के बारे में जहाँ स्वाद के चटकारे अपने बेहतरीन अंदाज़ में सजते हैं।

दिल्ली के फेमस सदर बाज़ार के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लालकिला के पास दरियागंज में छोले भटूरों का स्वाद लेने के लिए सदर बाज़ार का रुख किया जा सकता है। यहाँ ‘नंद भटूरे दी हट्टी’ के नाम से फेमस स्टॉल आपको निराश नहीं करेगी। देशी घी में तैयार किये गए छोले भटूरों का स्वाद इस मौसम के लिए तो लाजवाब है।

दिल्ली के चाँदनी चौक की पराठे वाली गली का रूख करना भी इस मौसम बनता ही है। अलग-अलग वैरायटी के बेहतरीन पराठों का आनंद लेना चाहते हैं तो दिल्ली के चाँदनी चौक ज़रूर पहुँचें।

मीठे के शौकीन लोगों के लिए भी दिल्ली का चाँदनी चौक फेमस है। यहाँ ‘जलेबीवाला’ के नाम से फेमस स्टॉल में स्वादिष्ट जलेबी का स्वाद लिया जा सकता है।

नॉन वेज खाने वालों के लिए दिल्ली की जामा मस्जिद़ के पास एक फेमस स्टॉल ‘अल ज़ा वहर’ जहांगिरी चिकन के लिए फेमस है। यहाँ नॉनवेज़ में अलग औऱ बेहतरीन स्वाद का लाजवाब ज़ायका आपको मिलता है।

पुरानी दिल्ली में सीख कबाब खाने का मन हो तो आप यहाँ के ‘बाबू भाई कबाब वाले’ का रुख करें। सीख कबाब का बेहतरीन स्वाद के लिए यह स्टॉल फेमस है। बजट फ्रेंडली यह स्टॉल सालों से अपने बेहतरीन स्वाद के लिए लोगों के दिलों पर राज करती है।

सेंट्रल दिल्ली में कनॉट प्लेस भी स्वाद के जायकों का एक बेहतरीन फूड प्लेस है। कनॉट प्लेस में कुलचा जंक्शन फूड के लिए फेमस है। यहाँ कुलचों की एक से बढ़ कर एक वैरायिटी खाने वालें को मिलती है। कुलचों के साथ ठंडी लस्सी का यहाँ परोसी जाती है जो स्वाद के ज़ायके को और भी बढ़ा देती है।

कनॉट प्लेस में ही ‘निज़ाम’ फेमस फूड प्लेस हैं। जहाँ स्वाद के अलग-अलग स्वाद सजते हैं। कनॉट प्लेस आय़ें हैं तो यहां निज़ाम फूड प्लेस को विज़िट करना बिल्कुल ना भूलें।
दिल्ली का करोल बाग खाने के एक बेहतरीन जगह है। गफ्फार मार्केट में ‘धानी रेस्टोरेंट’ प्योर वेजिटेरियन फूड रेस्तरां हैं। यहाँ आपको दिल्ली के लगभग सारे स्ट्रीट फूड बेहतरीन स्वाद के साथ परोसे जाते हैं। दिल्ली के करोल बाग अगर आप शॉपिंग करने पहुँचे हैं तो इस रेस्तरां में फूड के चटकारे लेने जरूर पहुँचें।
शिवानी कोटनाला