
हिबा नवाब और निखिल खुराना स्टारर टीवी शो जीजाजी छत पर हैं बहुत जल्द ही ऑफ स्क्रीन होने जा रहा है, खबरों की मानें तो शो को ऑफ एयर करने के पीछे की वजह टीआरपी बतायी जा रही है।

बता दें कि अगले महीने से शो टीवी पर प्रसारित नहीं होगा, जो कि इस शो के फैंस के लिये बुरी खबर है। शो में हिबा नवाब इलायची का किरदार निभाया करती थीं जबकि निखिल खुराना इसमें पंचम की भूमिका निभा रहे थे।

हिबा नवाब को इससे पहले भी कई शोज में देखा गया था, जैसे तेरे शहर में, भाग बकूल भाग, श्श्श्श कोई है, मेरी सासू मां वहीं जबकि निखिल खुराना ये है आशिकी, प्यार तूने क्या किया और कसम तेरे प्यार की जैसे शोज में काम कर चुके हैं।

टीवी शो जीजाजी छत पर हैं के अब तक 522 एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं. शो का निर्देशन शशांक बाली ने किया है और इसके दो सीजन्स प्रसारित किए जा चुके हैं.