टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिगबॉस 13 अपने फिनाले के करीब है। शो में आए लगभग 14 से 15 कंटेस्टेंट्स में से अब केवल 7 कंटेस्टेंट शो में बाकि रह गए है।

माना जा रहा है कि फेमस शो बिगबॉस को जल्द ही अपने इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट मिलने वाले हैं। शो के आखिरी हफ्ते में टॉप 5 कंटेस्टेंट ही शो का हिस्सा रहेंगे।

आज रविवार को शो में विकेंड के वार में डबल एविक्शन की बात भी सामने आ रही है। गौरतलब है कि शो में चर्चित कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़ और टीवी की फेवरेट बहू रश्मि देसाईं नोमिनेशन से सुरक्षित हैं। इसी के साथ ही इन तीन कंटेस्टेंटों ने शो के फिनाले में अपनी जगह भी सुरक्षित कर ली है।

वहीं शो की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा और आरती सिंह का साथ बिगबॉस के घर से इस हफ्ते खत्म हो सकता है। बात शो की कंटेस्टेंट पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज़ गिल की करें तो वे भी इस सीजन की टॉप 5 कंटेस्टेंट में नजर आ सकती है। घर के सदस्यों और दर्शकों को गुदगुदाने वाली शहनाज़ की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग के चलते वे इस हफ्ते के इविक्शन से साफ बचती नज़र आ रही हैं।
![]()
शहनाज़ के बढ़ती लोकप्रियता के बीच बड़े पर्दे के चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन भी उन्हें शो का विनर बनता देखना चाहते हैं। हाल ही में अपनी फिल्म लवआज कल के प्रमोशन इंटरव्यू के दौरान जब कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि वे बिगबॉस सीजन 13 का विनर किस कंटेस्टेंट को बनता देखना चाहते हैं। तो उन्होंने बिना किसी देरी के शहनाज़ गिल का नाम ले लिया।

गौरतलब है कि शो में दो बार अपनी मौजूदगी दर्ज़ करवा चुके कार्तिक आर्यन को शहनाज़ गिल बेहद पसंद करती हैं। वे बार-बार कार्तिक के लिए अपनी चाहत का जिक्र भी शो में करती रहती हैं।

माना जा रहा है कि शो के सबसे स्ट्रोंग कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला शॉ के विनर हो सकते हैं। शो में सिद्धार्थ शुक्ला की चाहे फाइट आसिम रियाज़ के साथ रही हो चाहे रश्मि देसाईं के साथ हर बार दर्शकों को वे ही सही नजर आए हैं। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर शो पर बायर्स का टैग भी कई बार शो के कंटेस्टेंट देते नज़र आते हैं।

वहीं शो के पहले फेज़ में कमजोर दिखते आसिम रियाज़ ने भी धीरे धीरे ही सही अपने गेम से मजबूत दावेदारी में अपना नाम दर्ज़ आखिरकार करवा ही लिया है।
इन दोनों से हटकर रश्मि देसांई की जिंगदी से जुड़े अलग-अलग पहलू भी दर्शकों को नज़र आए हैं। अरहान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी रश्मि देसाई को भी काफी पसंद किया जाता है। वे भी शो की मजबूत दावेदारों में से एक हैं।

आखिर बिगबॉस सीजन 13 का विनर कौन होगा इस बात का पता तो आने वाली 15 फरवरी को ही दर्शकों को चल पाएगा।

लेकिन यह बात तो बिल्कुल साफ है कि अगर आज शो में डबल एविक्शन देखने को मिलता है तो आरती सिंह और माहिर शर्मा पर ज़रूर खतरे के बादल मंडराऐंगे।