दिल्ली हुनर हाट में लें स्वादिष्ट लिट्टी-चोखे का आनंद

दिल वालों की दिल्ली में वैसे तो चटपटे फूड की थाली गली-गली में मिलती है। लेकिन चटोरों की स्पेशल थाली के लिए भी यहाँ फूड मेले का अवसर भी आ ही जाता है।

Image result for chandni chowk food

दिल्ली में फूड के चटोरों के लिए यहाँ खाने की बेहतरीन जगहें भी एक से बढ़कर एक हैं। जिनमें दिल्ली का चाँदनी चौका तो सबकी जुंबा में आने वाला पहला नाम ही रहता है। इन सब से हटकर इन दिनों देश की राजधानी में आप देश भर के अलग-अलग राज्यों के बेहरतरीन स्वाद का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली में इन दिनों हुनर हाट का आयोजन चल रहा है।

10 दिनों के इस हाट में दूर-दूर से लोग अनोखी झलकियों को देखने पहुँच रहें। हुनर हाट में जहाँ एक ओर भारतीय संस्कृति की अनोखी झलकियाँ सज रही हैं वहीं दूसरी ओर राज्य आधाऱित फेमस फूड के जायके भी खूब सज रहे हैं।

Image result for hunar hatt 2020

हुनर हाट जैसा कि नाम से समझ  आता है यह हाट देसी हुनर की अनोखी कलाकृतियों और जायकों का मेला है। अब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिटी चोखा खाने की खबर तो आपने भी टेलीविजन अखबारों में देखी-पढ़ी होगी। पीएम मोदी के लिटी-चोखे खाने के बाद तो मानो चटोरों की एक भीड़ ही मौजूदा स्टॉल के बाहर लग गयी और लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगकर लिटी-चौखे के लाजवाब स्वाद के दीवाने बन गये।

Image result for litti chokha

बिहार राज्य के प्रसिद्ध फूड लिटी चोखे की बात करें तो चने के सत्तू से तैयार की लिट्टियाँ  आलू-बैंगन के चटपटे भर्ते के साथ सर्व की जाती है। इसके साथ ही डिश को  हरे धनिया-पुदिना की चटनी के साथ भी परोसा जाता है।

Image result for litti chokha

पीएम मोदी के बाद हाट में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी अपनी पत्नी के साथ लिट्टी चोखे के स्वाद का जायका लेने हाट में पहुँचे। बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिटी-चौखे की तरह ही हाट में आपके खाने के बेहतरीन व्यंजनों का देसी स्वाद हाट में आपको मिलेगा।

Image result for hunar hatt 2020

यहाँ करीब 250 स्टॉल्स हुनर की लाजवाब कृतियों से सजी हैं। बताते चलें अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा आयोजित हुनर हाट का आज आखिरी दिन है तो अभी भी मौका है हुनर हाट घूमने का और लाजवाब स्वाद का आनंद उठाने का। कौशल को काम आधारित थीम पर आयोजित हुनर हाट 13 फरवरी से शुरू हो चुका है।

Image result for hunar hatt 2020

हर साल आयोजित होने वाले इस हुनर हाट का उद्देश्य ही रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना रहा है। राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट के निकट राजपथ पर लगे इस हुनर हाट में आप खाने के जायके के साथ शॉपिंग का लाभ हाट में पहुँच कर उठा सकते हैं।

Image result for hunar hatt 2020

अगर आप भी खाने औऱ घूमने के शौकीन हैं तो दिल्ली में हुनर हाट ज़रूर घूमने का अवसर हाथ से ना जाने दें।