
आज हम आपको बताने वाले हैं कि घर बैठे ही आप कैसे अपनी सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं, वो भी मिनटो में , जी हां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फैसपैक जो आपके चेहरे को बनायेगें चमकदार और सुंदर तो चलिये जानते हैं कैसे ……….

लैवेंडर ऑयल: हफ्ते में एक दिन आप अपने लिये जरुर निकालें, ताकि आपकी स्कीन लबें समय तक खूबसूरत रह सके। तो चलिये जानते हैं लैवेंडर ऑयल के इस्तेमाल से किस तरह आप अपने चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बना सकते हैं, इसके लिए लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदों को कॉटन बॉल पर लगाकर चेहरे पर अप्लाई करें। 30 मिनट लगे रहने के बाद गीले कपड़े से चेहरे को धो लें।

खीरा और दूध: खीरे का छिलका उतारकर कद्दूकस कर लें। इसमें दूध मिलाकर कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। आधा घंटा रखने के बाद पानी से धो लें।

ग्रीन क्ले:त्वचा से गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटाने में ग्रीन क्ले मददगार होती है। इसके लिए 2 चम्मच ग्रीन क्ले में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20-30 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।
![]()
दही: बात करें अगर दही की तो दही से भी त्वचा को कई लाभ मिलते हैं दही का फेस मास्क लगाने से त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है। स्किन के पोर्स में मौजूद गंदगी हटती है। 2 चम्मच दही को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।