इस समय जब कोरोना के कहर को देखते हुए लोगों से सोशल डिसटेसिंग के लिये कहा जा रहा है. हाल ही में 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से घर की लक्ष्मण रेखा पार ना करने की बात कहीं है वहीं हमारे वॉलीवुड़ स्टार्स भी लोगों से घर पर रहने की बात कह रहे हैं थोड़े दिन पहले चॉकलेटी बॉय कहलाने जाने वाले कार्तिक आर्यन ने विडियो शेयर करके लोगों से घरों में रहने के लिये कहा. लेकिन आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस के लिये एक बार फिर रैप विडियो शेयर किया जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
कार्तिक आर्यन का ये रैप उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कपर लिखा कि जब तक घर नहीं बैठोगे, मैं याद दिलाता रहूंगा. वीडियो में कार्तिक रैप करते हुए कह रहे हैं कि ‘पार्टी ना करें, लोगों से ना मिलें लगातार हाथ धोते रहें. इसके साथ ही कार्तिक आर्यन घर से काम करने, घर के लिए काम करने के लिए भी कह रहे हैं. उनका ये अंदाज उनके फैंस को ही नहीं बल्कि जानवी कपूर को भी खूब भाया और उन्होनें लिखा, ‘ये मेरे दिमाग से नहीं निकल रहा है.


आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन जल्द ही ‘भूल भुलैया 2’ ‘दोस्ताना 2’ में दिखाई देने वाले हैं. कोरोना वायरस के चलते फिलहाल फिल्मों की शूटिंग और रिलीज पर विराम लगा दिया गया है.