![]()
‘एवेंजर्स’ सीरीज के हल्क मार्क रफेलो ने डॉक्टर्स को हीरो बताया. जी हां हल्क मार्क रफेलो ने बड़े ही अनोखे अंदाज में सभी हेल्थ वर्कर्स का शुक्रिया किया है. आपको बता दें कि मार्क ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का एक सीन पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस जैसी महामारी में लड़ रहे डॉक्टर्स के हौंसले को सलाम करते हुए उन्हें हीरो बताया।
आपको याद ही होगा सुपरहिट एक्शन फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का वो फाइनल बैटल सीन, जिसमें थेनॉस अपनी सेना के साथ आता है. वहीं, विलैन का जवाब देने के लिए सुपरहीरोज डॉक्टर के अवतार में तैयार हैं. मार्क ने इस इंस्टा पोस्ट में कोरोना के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर्स को सुपरहीरो बताया है. उन्होंने इस पोस्ट के साथ कौप्शन में लिखा है ‘हीरोज हर रोज जुट रहे हैं.
आपको बता दें कि डॉक्टर्स को कई हॉलीवुड़ सिलेब्स का साथ मिल रहा है, ऑस्कर विजेता अभिनेता सीन पेन ने कोरोना टेस्टिंग सेंटर की शुरुआत की है. वहीं काइली जेनर अपनी मां क्रिस जेनर के साथ मिलकर अस्पतालों में सेनिटाइजर डोनेट करेंगी.

कोरोना से लड़ने के लिए हर कोई संभव प्रयास करने में लगा हुआ है ताकि इस बीमारी से जल्द से जल्द छुटकारा पाया जा सके। और दुनिया से कोरोना के आंतक को खत्म किया जा सके।