इन तरीकों से घर को रखें कोरोना फ्री

घर को कोरोना वायरस से मुक्त कैसे ...

कोरोना का कहर आज देश- विदेश में देखने को मिल रहा है, ऐसे में साफ सफाई का ख़ास ध्यान रखना चाहिये ताकि संक्रमण से खुद को और अपने परिवार को बचाया जा सके तो चलिये जानते हैं कि कैसे आप घर को बैक्टीरिया फ्री और सुरक्षित रख सकते हैं।

45 Best White Bedroom Ideas - How to Decorate a White Bedroom

सबसे पहले बात करते हैं बैडरुम की बता दें कि बेडशीट्स और तकियों में डस्ट माइट्स पनपते है, जिसकी वजह से आपको सर्दी-ज़ुकाम, बदनदर्द और सांस संबंधी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है, इन सब परेशानियों से बचने के लिये आपको चाहिये कि  तकिये के कवर को हर 15 दिन में गर्म पानी से धोयें और हर 2 साल में तकिया जरूर बदलें साथ ही, गद्दों को समय-समय पर धूप लगायें ताकि आप को किसी तरह का इनफेक्शन ना हो सके।

Your Guide to 10 Popular Bathroom Styles

बाथरूम को हमेशा सूखाकर रखें क्योंकि बाथरूम में मौजूद नमी बैक्टीरिया को पनपने में मदद करते हैं साथ ही टॉयलेट साफ करते समय टॉयलेट का हैंडल जरूर साफ करें। इसे साफ करने के लिए आप साबुन के अलावा एंटी बैक्टीरियल क्लीनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

इतने फल, सब्जियां खाने से मौत का खतरा ...

फल-सब्जियों और बाकी की सामग्री के लिए एक और मीट, चिकन, फिश जैसे नॉन वेज के लिए दूसरा कटिंग बोर्ड रखें, ताकि क्रॉस कंटैमिनेशन न हो। कटिंग बोर्ड को नियमित रूप से एंटी बैक्टीरियल क्लीनर से क्लीन करें।

नए ट्रैंड के कारपेट से घर की ...

अगर आपके घर में कार्पेट  है तो समय-समय पर कार्पेट को निकालकर  धूप लगायें, ताकि किसी तरह के बैक्टीरिया या फंगस ना पनपने पाये।  साथ ही शू रैक को हमेशा घर से बाहर ही रखें। समय-समय पर जूते-चप्पलों को निकालकर शू रैक साफ करें और कीटनाशक भी स्प्रे करें।

चीन अनुकूलित दरवाजा हैंडल लीवर ...

साथ ही घर के  दरवाज़े के हैंडल को किसी एंटी-बैक्टीरियल क्लीनर से इसे रोजाना साफ करें। दीवारों पर जमी धूल-मिट्टी को भी नियमित रुप से साफ करतें रहे, घर के लिए लो वीओसी पेंट्स, मिल्क पेंट और व्हाइट वॉश चुनें।

घर में कूड़ेदान के साथ करें ये ...

डस्टबिन में हमेशा ब्लैक पॉलीथिन डालकर रखें और इसे हमेशा ढककर रखें। हर हफ्ते डस्टबिन को साबुन या सर्फ से साफ करें। ताकि बीमारियां आपके घर से कोसों दूर रहें।

कोरोना के दौरान घर को बीमारियों से ...

किचन में नियमित रूप से बर्तन रखने वाली ट्रॉली को साफ और हाइजीनिक रखें। खाने के तुरंत बाद बर्तनों को धोकर रखें ताकि सिंक में बैक्टीरिया ना पनपने पाये । अगर आप इन बातों हमेशा ध्यान रखतें  हैं तो आपके घर से बीमारियां कोसो दूर रहेंगी और आपका परिवार हमेशा स्वस्थ रहेगा।