लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे फेज़ का बड़ा आगाज़

 

लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे फेज़ का आगाज़ शुरू हो चुका है। तीसरे फेज़ के चुनाव में आज 116 सीटों के लिए वोट डाले जाऐंगे। आज़ देश भर में 15 राज्यों में वोट डाले जाऐंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के गृह राज्य से 26 सीटें हैं। बीजेपी की ओर से गांधीनगर से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मैदान में उतरे हैं। जैसा कि ज्ञात हो गांधीनगर से हर बार बीजेपी वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी अपनी जीत सुनिश्चित करवाते हैं लेकिन इस बार वह मैदान में नहीं उतरे हैं।

वहीं जम्मू कश्मीर से 1 लोकभा सीट के लिए भी आज ही वोट डलेंगे। अनंतनाग सीट से पीडीपी(पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती एक बड़ी दावेदार हैं। पिछली बार भी महबूबा मुफ्ती ने अपनी जीत यहाँ से सुनिश्चित करवाई थी। केरल वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष बड़े दावेदार हैं। केरल में लोकसभा की 20 सीटों के लिए आज वोट डाले जाऐंगे। बता दें कि बीजेपी ने इस बार केरल में भारत धर्म जनसेना के साथ गठबंधन कर, पार्टी प्रमुख तुषार वल्लापल्ली को मैदान में उतारा है।

देश की राजधानी में वोट को अभी 19 दिन बाकी हैं, लेकिन लगभग सभी बड़ी पार्टियों द्वारा इसकी संपूर्ण तैयारी जोरों-शोरों पर हैं। रोड शॉ के काफिले इन दिनों सड़कों पर आम हैं।

राजधानी दिल्ली में सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के चेहरे साफ हो चुके हैं। नार्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस ने राजधानी की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को मैदान में उतारा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस शीला दीक्षित को मैदान में उतार कर इस बार एक बड़ी जीत को सुनिश्चित कर सकती है। वहीं दिलचस्प तो यह है कि नार्थ दिल्ली से बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी शीला दीक्षित के समक्ष होगें।

जहां एक ओर कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित एक बड़ा नाम हैं वहीं बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी इस बार सपना चौधरी के सपोर्ट को लेकर मैदान में एक नई पारी खेलेंगे। बता दें कि अभी हाल ही में सपना चौधरी की मनोज तिवारी के साथ एक फोटो सामने आई थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सपना चौधरी पार्टी जॉइन कर सकती हैं।

वहीं कुछ समय बाद हरियाणनी डांसर व सिंगर सपना चौधरी ने पार्टी जॉइन करने की बात को सिरे से नकार दिया था। कल हुए बीजेपी के रोड शॉ में मनोज तिवारी संग सपना चौधरी ने जनता के आकर्षण का केंद्र बनी। सपना चौधरी से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली तो उन्होंने बताया कि वह सिर्फ अपने सहयोगी मनोज तिवारी का प्रचार करेंगी। कुछ समय पूर्व सपना चौधरी ने बताया था कि मनोज तिवारी उनके अच्छे मित्र हैं। आम आदमी पार्टी से दिलीप पांडे नार्थ दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

वहीं बात अगर साउथ दिल्ली की करें तो आम आदमी पार्टी से युवा नेता राघव चढ्डा दर्शकों के बीच एक नया नाम उभरा है। बता दें साउथ दिल्ली से बीजेपी के वर्तमान सांसद रमेश बिधुड़ी अपनी जीत सुनिश्चित करते आए हैं लेकिन इस बार राघव चढ्डा उनके समक्ष एक बड़ी चुनौती होंगे।

कांग्रेस की ओर से अभी तक साउथ दिल्ली किसी का नाम साफ नहीं हुआ है। नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी बीजेपी से और अजय माकन कांग्रेस  की ओर से अजय माकन एक बड़ा नाम इस बार हैं। ईस्ट दिल्ली से क्रिकेटर गौतम गंभीर बीजेपी का एक बड़ा चेहरा होंगे।