योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर फ़ेसबुक लाईव वार्ता

देश को कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए जारी लाक डाउन के दौरान सूर्या फाउंडेशन व इंटरनेशनल नैचुरोपैथी आर्गनाइजेशन (आई.एन.ओ) ने राज्य स्तरीय वरिष्ठ सदस्यों की मांग पर आईं.एन.ओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनंत बिरादर ने निर्णय लिया है कि 18 अप्रैल से 5 मई के बीच आई एन.आे के फेसबुक पेज पर कोरोना रोकथाम मे प्राकृतिक चिकित्सा एवं संपूर्ण स्वास्थ्य विषय पर लाइव वार्ता का सीधा प्रसारण प्रतिदिन सुबह 11 बजे किया जा रहा है।
  इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (आईएनओ ) राजस्थान ,सीकर के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आलोक कौशिक ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनंत बिरादर ने सर्वसम्मति से जो निर्णय लिया, है वह देश के स्वास्थ्य के लिए हितकर होगा श्री अनंत बिरादर ने बताया कि कोरोना महामारी के संदर्भ में देश के वरिष्ठ जाने-माने प्राकृतिक चिकित्सा योग विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय धर्मगुरु आचार्य लोकेश मुनि (दिल्ली), सद्गुरु योगीराज डॉक्टर मंगेशदा( मुंबई ),आचार्य मोहन गुप्ता (दिल्ली ),डॉक्टर सुरक्षित गोस्वामी( दिल्ली ),डॉ विश्वरूप राय चौधरी (फरीदाबाद ),प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं आई,एन.ओ ब्रांड एंबेसडर ईशा कोप्पिकर( मुंबई ),डॉक्टर सलिला तिवारी (दिल्ली),डॉक्टर गोविंदा (दिल्ली ),डॉ विमल मोदी (गोरखपुर), डॉक्टर जितेंद्र आर्य पुणे डॉक्टर अरुण शर्मा यूएसए डॉ नागेंद्र नीरज (हरिद्वार ),डॉक्टर एनके तनेजा (मुजफ्फरनगर), डॉक्टर डीएन शर्मा( उत्तराखंड), डॉक्टर बीटी चिदानंद मूर्ति( बेंगलुरु), डॉक्टर आर एस डबास (दिल्ली),डॉ अमित नागपाल( दिल्ली), डॉ जयदीप आर्य (हरिद्वार),आदि विद्वान फेसबुक लाइव वार्ता के माध्यम से देशवासियों को स्वास्थ्य स्वावलंबन के प्रति मार्गदर्शन दे रहे हैं
फेसबुक लाइव के प्रथम दिन 18 अप्रैल को डॉ विश्वरूप राय चौधरी के सत्र को 200000 से अधिक लोगों ने देखा सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय चिकित्सा पद्धति का ज्ञान व लाभ घर-घर तक पहुंचाने के इस अनोखे प्रयास कि देश भर में प्रशंसा हो रही है आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं अन्य प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था द्वारा लोग डाउन के दौरान चलाए जा रहे
इस सकारात्मक प्रयोग की प्रशंसा हो रही है सीकर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आलोक कौशिक ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनंत बिरादर जी के नेतृत्व में देशवासियों को प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विषय परआयोजित वार्ता में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी घर बैठे प्रदान की जा रही है
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आलोक कौशिक ने बताया कि इस वार्ता को सफल बनाने में श्री अनंत बिरादर जी के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है उनके नेतृत्व में आई एन ओके केंद्रीय पदाधिकारियों एवं केंद्रीय कार्यालय के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है लोक डाउन के दौरान योग एवं नेचुरोपैथी का ज्ञान वर्धक एवं स्वास्थ्य स्वावलंबन हेतु जिले के नागरिकों से निवेदन है कि इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन आई एन ओ के फेसबुक पेज को प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे देखकर महात्मा गांधी के स्वस्थ भारत सुखी परिवार के सपने को साकार करें