
कई बार हमारे किचन में हमारी बीमारियों का इलाज होता है लेकिन इस पर हम ध्यान नहीं देते, तो चलिये जानते हैं कि दालचीनी किस तरह से बीमारियों को भगाने में हमारी मदद करती है।

अगर आप सर्दी- जुकाम से परेशान हैं तो रोजाना सुबह शाम एक चम्मच शहद में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर पी लें ऐसा करने से आपको काफी राहत मिलेगी साथ ही इस उपाय से कफ भी दूर होता है ।

इसके अलावा आप जोड़ों के दर्द को भगाना चाहते हैं तो दालचीनी पाउडर को थोड़े से शहद में मिलाकर पी सकते हैं ऐसा करने से आपको दर्द से काफी राहत मिलेगी ।
इतना ही नहीं दालचीनी आपको खाज – खुजली से भी बचाता है, इसके लिए आप दालचीनी पाउडर और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन कर सकते हैं

उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं होने पर एक चम्मच शहर में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलायें फिर इसका सेवन करें ऐसा करने से पेट दर्द की समस्या दूर हो जाती है.

अगर आपको मोटापे की समस्या है तो सुबह नाश्ते में सबसे पहले और रात को सोने से पहले एक चम्मच दालचीनी पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें और सेवन करें इससे काफी फायदा आपको मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिये भी दालचीनी एक बेहतर उपाय है, एक बड़े चम्मच शहद और तीन चम्मच दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी में मिला लें ऐसा करने से मात्र 2 घंटे में खून का कोलेस्ट्रॉल स्तर 10% नीचे आ जाता है।

तो आज हमने आपको बताया कि किस तरह आप दालचीनी के इस्तेमाल से खुद को फिट रख सकते हैं, और बीमारियों से निजात पा सकते हैं।