
जैसा कि हम सभी जानते हैं देश में लॉकडाउन के कारण टीवी पर इन दिनों कई पुराने शोज का प्रसारण किया जा रहा है, जिन्हें दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं, और अब रामायण के बाद रामानंद सागर का प्रसिद् श्रीकृष्णा का री-टेलीकास्ट होने जा रहा है जो कि 3 मई से रात 9 बजे प्रसारित किया जायेगा।

बता दें कि ये ,शो 1993 में रिलीज हुआ था. इस शो में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्णा का रोल निभाया. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया, वहीं स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्णा का किरदार निभाया था, शो में दीपक देऊलकर ने बलराम, पिंकी पारीख ने रुकमणि, रेश्मा मोदी ने राधा का किरदार निभाया था ये किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं।

श्री कृष्णा पर बना ये शो दर्शकों को बेहद पसंद आया था, अब देखना होगा कि रामायण के बाद ये शो श्रीकृष्णा के फैंस को कितना लुभाता है।