![]()
हॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री डेमी मूर ने कहा कि वो उन लोगों से परेशान हैं, जो कोरोना वायरस जैसी महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
उन्होनें इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि वो किस तरह कोरोना वायरस के साथ किस तरह से मुकाबला कर रही हैं।

डेमी मूर ने कहा कि , “सबसे पहले यह जानकर बेहद डर लग रहा है कि वो वायरस से निपटने के लिए खुद को जोखिम में डालकर अपनी जान गंवा रहे हैं. सभी इस डर को महसूस कर रहे हैं।

बता दें की अभिनेत्री डेमी मूर अपने पूर्व पति ब्रूस विलिस और अपने तीन बच्चे रूमर विलिस , स्काउट और तालुलाह के साथ अपना समय बिता रही हैं।