
अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
रात को सोते समय एक कप दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पिएं. ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।

इसके आलावा आप सौंफ से भी इस समस्या से छुटकारा मिलता है इसके लिए सौंफ को रोस्ट करके रख लें और रात को सोते समय एक चम्मच सौंफ के साथ गर्म पानी पिएं।

आपको बता दें कि अंजीर भी कब्ज को दूर करने में आपकी मदद करता है अंजीर मेम मौजूद फाइबर आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है. कब्ज की समस्या होने पर गर्म पानी में भीगी हुईं अंजीर खाने से आपको काफी राहत मिलती है।

इसके अलावा पांच मुनक्कों को साफ से धोकर एक गिलास दूध में उबाल लें और रात को सोते समय इसके बीज निकालकर मुनक्का खा लें और फिर गर्म दूध पी लें।
कब्ज की समस्या होने पर टमाटर का उपयोग करें, टमाटर में नमक मिलाकर खाने से पेट साफ रहता है ।

साथ ही चुकंदर खाने से भी आपको इस समस्या में लाभ मिलता है ।