
जैसा कि हम सभी जानते हैं 10 मई को मदर्स डे मनाया जाता है, इस मौके पर बॉलीवुड़ अभिनेता आयुष्मान खुराना ‘मां’ टाइटल पर बना एक गाना अपने फैंस के साथ शेयर करने वाले हैं, आयुष्मान खुराना ने कहा कि ‘एक मां अपने बच्चे पर बिना शर्त अपने प्यार की बौछार करती है वह जो बलिदान देती है उसके लिए हर एक दिन को मदर्स डे बोला जाना चाहिए ।
मदर्स डे पर मैं सभी माताओं को डेडीकेट करते हुए मां टाइटल पर एक गाना पोस्ट करने जा रहा हूं. मदरहुड की भावना ने मुझे हमेशा दंग किया है. मैं हमेशा ध्यान रखने वाली, परवरिश करने वाली शक्ति की तारीफ में सम्मानपूर्वक गाता रहूंगा’।

आपको बता दें कि आयुष्मान अपने दोस्त व संगीतकार रोचक कोहली के साथ मिलकर इस गाने को तैयार करने वाले हैं, इस गाने को बोल गुरप्रीत सैनी ने दिये हैं।