
क्या आप जानते हैं कि इंटरनेट पर आपका कौन सा बॉलीवुड़ सितारा सर्च किया जाता है, अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, आपको बता दें कि हाल ही में एक रिसर्च में ये सामने आया है कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा और सनी लियोनी को सर्च किया गया है.

SEMrush study की एक रिपोर्ट का कहना है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किया गया है. SEMrush ग्लोबल डाटा की स्टडी करते हैं और उनकी रिपोर्ट जो सामने आई है उसकी माने तो प्रियंका चोपड़ा को गूगल पर 39 लाख बार इंटरनेट पर सर्च किया गया है ।
![]()
वहीं दूसरे नंबर पर एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम आता है. सनी अपने बोल्ड लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं, और यही वजह है कि हॉट गर्ल सनी को 31 लाख बार सर्च किया गया।

कैटरीना कैफ तीसरे नबंर पर बनी हुई हैं, कैट को इंटरनेट पर 19 लाख बार सर्च किया गया है।
![]()
वहीं अगर बात की जाये मेल स्टार्स की तो सलमान खान को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. दबंग खान को 21 लाख बार सर्च किया गया था और यही वजह है कि सलमान पहले नबंर पर अपनी कमान सभांले हुए हैं।
![]()
वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली लोगों की पसंद बने, विराट को इंटरनेट पर 20 लाख बार सर्च किया गया है।