
कोरोना का कहर हर तरफ छाया हुआ है, ऐसे में आपको बता दें कि एयर इंडिया के 5 पायलट भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं, मिली जानकारी के अनुसार उड़ान भरने से 72 घंटे पहले हुई जांच में इन पायलट को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
ये सभी पायलट मुंबई में हैं और पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें उचित मेडिकल निगरानी में रखा गया है. एयर इंडिया से मिली जानकारी के अनुसार ये पायलट कार्गो विमान लेकर कुछ दिन पहले ही चीन गए थे।
बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फसे भारतीयों को लाने का काम एयर इंडिया कर रहा है, साथ ही कोरोना लॉकडाउन के बीच देश के दूर दराज के इलाकों मे जरूरी समान और दवाईयां पहुंचाने की जिम्मेदारी भी एयर इंडिया के पायलट निभा रहे हैं।

वदें भारत मिशन के तहत अब तक पिछले 24 घंटे में 800 से ज्यादा भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। विदेशों में फंसे प्रवासियों को लेकर 12 देशों से फ्लाइट्स आ रही हैं और देश के 14 शहरों में 64 फ्लाइट्स लैंड करेंगी. साथ ही उन्हें 14 दिन के लिएमेडिकल निगरानी में रखा जायेगा।

वंदे भारत मुहिम को पूरा करने में एयर इंडिया अहम भूमिका निभा रही है. बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों से 27 उड़ानें, संयुक्त अरब अमीरात से 11, पड़ोसी देश बांग्लादेश से 7, दक्षिण-पूर्व एशिया से 14, अमेरिका के 4 हवाई अड्डों से 7 उड़ानें और लंदन से 7 उड़ानें भारत के लिए रवाना होने वाली हैं. ऐसे में एयर इंडिया के पायलट पॉजिटीव आना किसी परेशानी से कम नहींं हैं।