
बात हो अगर भारत में ही घूमने की तो हमारे देश ही में घूमने की इतनी जगहें हैं कि आप उनकी खूबसूरती के बारे में जानकर विदेश नहीं बल्कि देश में ही घूमने ने मन बना लेंगे तो चलिए जानते आखिर हम किन 5 टूरिस्ट प्लेस के बारे में बात कर रहें हैं जिनके बारे में जानकर आप अपना बैग पैक करना चाहेंगे।
केरल की खूबसूरती अपने में ही ख़ास है, यहां की हरियाली लोगों को अपनी ओर खींचती है, समुद्र तट पर स्थित यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लोगों का मन मोह लेता है, केरल का मौसम, सैलानियों को बेहद पसंद हैं, जिसकी वजह से लोग यहां गर्मियों में घूमना पसंद करते हैं। केरल में आप नदियों और बोटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है, हवा महल, आमेर किला, पानी के बीचों बीच बना जल महल जैसी ऐसी कई सारी बेहद खूबसूरत जगह आपको देखने को मिलेगी। जयपुर का खाना और यहा की संस्कृति हर इंसान को पसंद आती है। जयपुर में स्थित हवामहल अपनी वास्तुकला यहां जाने वालों को बार- बार जाने पर मजबूर करती है।

आपको बता दें कि कन्याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता हैं। हिंद महासागर और अरब सागर बंगाल की खाड़ी के बीचों बीच बसा यह शहर इतना खूबसूरत है कि यहां जाने के बाद आप को लगेगा कि भारत में भी खूबसूरती की कमी नहीं है, साथ ही आप समुद्र के तट से सूर्यअस्त का नजारा भी ले सकते हैं।
![]()
ऐसा कौन है जो गोवा जाना नहीं जाना चाहता होगा, हर इंसान एक बार गोवा की वादियों में जरुर घूमना चाहता है, गोवा में सी फूड, सी-राइड, गोवा किला, चोपारा का किला जैसी खूबसूरत जगहें आप देख सकते हैं, इसके अलावा गोवा के समुद्री किनारे बैठकर गोवा की हसीन फिजाओं में खो सकते हैं।

कश्मीर की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता, श्रीनगर जहां की बर्फ बारी सबको अपनी ओर आकर्षित कर ही लेती है, यहां एक बार जाने के बाद आप बार- बार जाना चाहेंगे, डलझील, नागिन झील, परी महल और पहलगाम की खूबसूरती देखते ही बनती है।
तो आज हमने आपको बताया भारत के ये 5 टूरिस्ट प्लेस जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं, साथ ही ये कहना गलत नहीं होगा कि विदेश में ही नहीं भारत में भी काफी खूबसूरत नजारें हैं देखने के लिए, तो आप यहां जानें का मन बना सकते हैं, अगली बार हम कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में आपको बतायेंगे।