
योग संस्कृति उत्थान पीठ दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आवश्यक मीटिंग सोशल मीडिया पर 17 मई सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ आलोक कौशिक ने बताया कि ने बताया कि डॉ राजेश बत्रा की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 को मनाने को लेकर रूपरेखा बनाई जाएगी कोरोना संकट को देखते हुए सभी सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा संवाद किया जाएगा एवं योग संस्कृति उत्थान पीठ की त्रैमासिक स्वास्थ्य पत्रिका वैलनेस केयर को और ज्ञानवर्धक एवं स्वास्थ्यवर्धक कैसे बनाया जाए इस पर चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार के बारे में चर्चा की जाएगी एवं सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया एवं कोरोना संकट से निपटने के लिए लोगों को जागरूक कैसे किया जाए इस पर भी चर्चा होगी ।वेबीनार के जरिए एक्सपर्ट द्वारा कोरोना से बचने के उपाय के बारे में जानकारी लाइव सेशन के माध्यम से दिए जाने के बारे में भी चर्चा होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन व संस्था की आगामी गतिविधियों पर चर्चा होगी। दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ हरीश यादव भी उपस्थित रहेंगे