
चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ अब यह अगले 06 घंटों के दौरान एक इस चक्रवाती तूफान के विकराल रूप लेने की आंशका जाहिर की जा रही है ।

मिली जानकारी के अनुसार, चक्रवाती तूफान के उत्तर, फिर उत्तर-उत्तर-पूर्व के बाद बंगाल की खाड़ी की तरफ से तेजी से आगे बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. 20 मई की दोपहर या शाम तक यह भयंकर चक्रवाती तूफान के रूप में दीघा (पश्चिम बंगाल) और हटिया द्वीप समूह बांग्लादेश के बीच बांग्लादेश के तटों से टकरा सकता है ।
बता दें कि मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, ‘धीरे इसके उत्तर की तरफ बढ़ने की अधिक संभावना है. इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पूर्व की तरफ से घटते हुए तेजी से बंगाल के उत्तर पश्चिमी खाड़ी की ओर बढ़ेगा।
20 मई की दोपहर या शाम तक यह पश्चिम बंगाल और हटिया द्वीप समूह बांग्लादेश के बीच भयंकर समुद्री तूफान के रूप में धमाका कर सकता है.’ चक्रवाती तूफान की वजह से, ओडिशा के गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर, और केंद्रपाड़ा जिलों के कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।