आज हमको एक ऐसे पिंक वाटर फॉल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी जी हां ये सच है दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं, जिनकी सुंदरता देखकर आपका मन खुशी से झूम उठेगा, तो चलिए जानते हैं ऐसी ही खूबसूरत जगहों में से एक इस पिंक वाटर फॉल्स के बारे में जो मौसम बदलने पर अपना रंग बदल लेता है और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

हम बात कर रहे हैं उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में आने वाले देश कनाडा के पिंक वाटर फॉल्स की जो कि काफी खूबसूरत दिखाई देता है।

जब बरसात बहुत तेज हो रही होती है तो इस झरने का रंग पिंक कलर तो होता ही है, साथ-साथ झरने का कलर कभी-कभी टमाटर की तरह लाल भी हो जाता है। और जब तेज बरसता होती है तो इसमें एग्रोलाइट नाम का तत्व मिल जाता है जो इसके कलर में बदलाव करता है।
एग्रोलाइट तत्व मिलने से इस झरने का कलर बदल जाता है जिसे पिंक वाटर फॉल्स के नाम से जाना जाता है। हालांकि यह थोड़े दिनों तक ही रहता है, और बाद में फिर इस झरने का पानी पहले कि तरह नॉर्मल कलर का हो जाता है।

इस झरने का कलर बदलना किसी जादू से कम नहीं है, आपको बता दें कि कनाडा के कैमेरोन वाटर फॉल्स के कई कलर्स हैं। बाकी दिनों में झरने का पानी साफ और नीले कलर का रहता है, लेकिन जब बरसात शुरु होती है तो ये अपना कलर बदलने लगता है, जैसे-जैसे बरसात तेज होती है वैसे-वैसे इसका रंग बदलने लगता है ।

तो आज हमने आपको इस पिंक झरने के बारे में बताया जो कि अपनी खूबसूरती को लेकर जाना जाता है, तो अगर कैनेडा जाने का मन बनायें तो इस खूबसूरत झरने को देखना ना भूलें, अगली बार हम ऐसे ही कुछ और खूबसूरत जगहों के बारे में आपको बतायेंगे।