
लॉकडाउन में वेब सीरीज ही है जो लोगों की बोरियत को दूर करने में उनकी मदद कर रही हैं, नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, जी 5, हॉटस्टार को नए दर्शक मिले।

लॉकडाउन के चलते हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ कि ‘एक्सट्रेक्शन’ नेटफ्लिक्स की फिल्म है. जिसे काफी दर्शक मिले, और यही वजह है कि अब एक बड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐसा ही प्रयोग सलमान खान को लेकर करने वाला है।

आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान को लेकर एक फिल्म प्लान की जा रही है जो केवल ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए ही बनाई जाएगी और इसका सीधा प्रीमियर किया जाएगा।

इस फिल्म को आप सिनेमाघरों में नहीं देख सकेंगे, यह एक महंगे बजट की फिल्म होगी और इसका 200 से ज्यादा देशों में प्रीमियर किया जायेगा, लेकिन यह फिल्म कब तक आयेगी इस बात की जानकारी अभी नहीं हैं लेकिन जल्द ही इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया जायेगा।