चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन लॉकडाउन में भी अपना अच्छा समय बीता रहे हैं, उनके कई मस्तीभरी पोस्ट आप देख सकते हैं, जो कि वो अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं ।
![]()
और हाल ही में चॉकलेटी बॉय कार्तिक ने अपनी स्माइल करती हुई फोटो शेयर की और लिखा, ‘क्यूट लग रहा था. हो सकता है बाद में डिलीट कर दूं. कार्तिक के फैन्स को उनकी यो फोटो काफी पसंद आ रही है, और यही वजह है कि उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
इतना ही नहीं कार्तिक की इस फोटो पर फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी फोटो पर कमेंट कर रहे हैं. आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड की जानी मानी कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा भी कार्तिक की फोटो पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पायीं , जी हां दरअसल उन्होंने कमेंट में लाफिंग इमोजी डाला और इसके जवाब में कार्तिक ने उनसे पूछ डाला कि ‘मैडम इंडस्ट्री कब खुलेगी?
इस टाइम कार्तिक आर्यन अपनी फैमिली के साथ काफी अच्छा समय बिता रहे हैं, और साथ ही अपने फैंस के लिए फनी वीडियो बनाकर शेयर भी कर रहे हैं, अगर फिल्मों की बात कि जाये तो कार्तिक के पास दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. जो कि लॉकडाउन के बाद शूट किये जायेंगे। और शायद यही वजह है कि कार्तिक लॉकडाउन खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।