
टीवी की जानी-मानी अदाकारा अदिति शर्मा लॉकडाउन में काफी अच्छा ,समय बिता रही है, साथ ही अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताते दिखाई दे रही हैं, जी हां, इन दिनों अदिति शर्मा विडियो कॉल पर अपने दोस्तों के साथ घंटों बातें करती हैं.

बता दें कि अदिति आजकल अपना ज्यादातर समय स्कैचिंग करके बिता रही हैं

खबरों की मानें तो अदिति ने सीरियल ये जादू है जिन्न का के मॉर्निंग शूट के बारे में बताया कि अदिति ने अमन के कैरेक्टर के लिए कई लडकों के साथ शूट किया और लास्ट में विक्रम सिंह चौहान के साथ शूट हुआ और विक्रम, अमन के कैरेक्टर के लिए फाइनल हुआ. वहीं वैसे विक्रम के साथ अदिति की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी बहुत अच्छी है. अदिति ने बताया, “विक्रम बहुत सपोर्टिंग है और उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है, वो सबसे बेस्ट हैं.इसके अलावा ”सेट पर अदिति और विक्रम की बहुत मस्ती चलती रहती है.

इतना ही नहीं अदिति ने अपने फैन्स के लिए मैसेज देते हुए कहा कि घर पर रहकर सेफ रहिए।