कोरोना वायरस की वजह है जब हर तरफ लोगों का हाल बेहाल है, उसी बीच बॉलीवुड़ में भी कोरोना पर फिल्में बननी शुरु हो गई हैं, जी हां राम गोपाल वर्मा ने कोरोनावायरस पर अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉच किया, राम गोपाल वर्मा का कहना है कि कोरोना पर ये पहली फिल्म होगी, इस फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन पीरियड में ही हुई है। इतना ही नहीं उन्होने ट्विटर करते लिखा “जब बाकी लोग घर का पोंछा लगाने, खाना बनाने, बर्तन धोने और कपड़े सुखाने जैसे काम कर रहे थे, तब मैंने एक फिल्म बना दी।
When the rest of film people were SWEEPING FLOORS, COOKING FOOD ,WASHING UTENSILS , DRYING CLOTHES etc etc I MADE A FILM 💪💪💪 #CORONAVIRUSFILM https://t.co/fun1EdkIgX pic.twitter.com/i8ME1eyP4h
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 27, 2020
उन्होने अपने ट्वीट में कहा कि फिल्म कोरोना के कारण हमारे दिलों में बैठे डर के बारे में है। वे लिखते हैं, “कोरोनावायरस हॉरर फिल्म नहीं है। यह उस हॉरर के बारे में है, जो हम सभी के अंदर हैं। यहां तक कि हमारे ग्रेट लीडर्स और ब्यूरोक्रेट्स में भी, जिसे सिर्फ उतना ही जानते हैं, जितना हम जानते है, जो कि कुछ भी नहीं है।
CORONAVIRUS is not a HORROR film. It is about the HORRORS which are inside all of us including our great political leaders and beaurecrauts who actually know only as much as us which is just nothing .”THE ONLY THING I KNOW IS THAT I KNOW NOTHING”-Socrates https://t.co/fun1Ed36Sn
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 26, 2020
बता दें कि चार मिनट के ट्रेलर में आपको एक परिवार की कहानी देखने को मिलेगी, फिल्म तेलगु भाषा में बनाई गई है ।