
योग संस्कृति उत्थान पीठ की मीटिंग जूम ऐप के माध्यम से संस्था के चेयरमैन डॉ राजेश बत्रा एवं मुख्य ट्रस्टी यशपाल मेंदीरत्ता के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ हरीश यादव एवं डॉ आलोक कौशिक इनके अलावा प्रांतीय पदाधिकारी योगी नरेश शर्मा,लवकेश जी,डॉ राम हरि मीणा, डॉ विकास रूहल, डॉ संजय त्यागी,श्री मनीष गोयल, श्री मदन गोपाल, श्री धरमवीर आदि संस्था पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई।
मीटिंग में कोरोना काल में संस्था की भूमिका लोगों को जागरूक करने में क्या होगी? इस पर चर्चा हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 को कोरोना संकट को देखते हुए वेबीनार के रूप में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर कैसे मनाया जाए । मीटिंग मे महिला विंग बनाने का सुझाव दिया गया जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी ।
संस्था में पदाधिकारियों कार्यकाल पूर्ण हो रहा है नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी राष्ट्रकार्यकारिणी की 5 सदस्य कमेटी की घोषणा की गई है जिसमें संस्था चेयरमैन डॉ राजेश बत्रा के नेतृत्व में हरियाणा से डॉ हरीश यादव, राजस्थान से डॉ आलोक कोशिक, पंजाब से योगी नरेश शर्मा, महाराष्ट्र से डॉ रमाकांत जाधव की नियुक्ति की गई है। पत्रिका के सदस्य बढ़ाने एवं विभिन्न नए पदों को सृजित करने पर भी चर्चा हुई। जल्दी सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। संस्था व पत्रिका की सदस्यता बढ़ाने के लिए त्रैमासिक सदस्यता अभियान 21 मई से 21 अगस्त 2020 की शुरुआत की गई है। उल्लेखनीय है कि संस्था की ओर से योग दिवस मनाने सम्बन्धी सरकारी गाइडलाइन के सन्दर्भ में आयुष विभाग को पत्र लिखा गया है। अंत में डॉ राजेश बत्रा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।